फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amar singh attacks on akhilesh yadav over bungalow issue.

अमर सिंह का करारा हमला, कहा- अखिलेश यादव घटिया और बेहूदा आदमी, हिसाब दें, बंगला कैसे बनाया

Mon, 11 Jun 2018 08:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 11 Jun 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
amar singh attacks on akhilesh yadav over bungalow issue.
अमर सिंह व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा बंगला छोड़ने पर उसमें तोड़फोड़ कराने को लेकर जोरदार हमला बोला है। अमर सिंह ने ट्विटर पर वीडियो जारी कर अखिलेश यादव को घटिया और बेहूदा आदमी करार दिया।

विज्ञापन


अमर सिंह ने वीडियो जारी कर कहा कि मैंने अपने बंगले का स्वरूप बदल दिया है। बंगले का कायाकल्प गिरीश सांघीजी ने भी किया और मैंने भी किया। बीच में अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव के कारण मैं सांसद नहीं रहा लेकिन मैंने अपने बंगले की टाइल्स नहीं उखाड़ी।
विज्ञापन


अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को जवाब देना चाहिए कि उनके बंगले में लगे सौ-सौ एसी, इटालियन टाइल्स और स्विमिंग पूल उनके खर्च पर बना था या फिर राजस्व विभाग के खर्च पर। अगर उन्होंने अपने धन से बंगला बनवाया तो वो बताएं कि इतना पैसा उन्होंने कैसे कमाया। इसका उन्होंने टैक्स दिया कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर सिंह ने कहा कि आप समाजवादी हैं। पूंजीवादी हैं या फिर अवसरवादी। या कथित बलात्कारी और अवैध खनन से धन कमाने वाले गायत्री प्रसाद प्रजापति के सहयोग से अपने जीवनस्तर को बेहतर बनाने वाले व्यक्ति हैं। अमर सिंह ने पूछा कि अगर ये सब आपके पैसे से था तो जनता को हिसाब दीजिए कि ये पैसा आपने कैसे कमाया। अगर ये सब सरकार का था तो इसका दुरुपयोग करने का आपको क्या अधिकार है।
 

'न पिता पसंद, न परिवार पसंद और अगर बंगला छोड़ना पड़े तो वो भी पसंद नहीं'

amar singh attacks on akhilesh yadav over bungalow issue.

अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को न तो पिता पसंद है, न परिवार पसंद है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अगर बंगला छोड़ना पड़े तो वो भी पसंद नहीं। ये बाल हठ कब छोड़ेंगे आप। ऐसे छोटे मन वाले व्यक्ति के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि छोटे मन से राजनीति नहीं होती। कोई बड़ा काम नहीं होता।

दरअसल, अखिलेश यादव ने नौ जून को विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित बंगले की चाबी राज्य संपत्ति विभाग को सौंप दी थी। विभाग की टीम जब बंगले के अंदर गई तो वहां का हाल देखकर दंग रह गई। बंगले के स्विच बोर्ड, टाइल्स यहां तक कि वायरिंग भी उखड़ी हुई थी। बंगले में कई जगह तोड़फोड़ की गई थी। जिस पर अखिलेश यादव पर भाजपा नेताओं ने हमले किए और राज्य संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed