फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amar Singh advises Mayawati

'अमर वाणी' से मुस्लिमों का साथ पा सकेंगी मायावती

Wed, 20 Aug 2014 02:41 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Aug 2014 02:41 AM IST
विज्ञापन
Amar Singh advises Mayawati

बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से यह कहे जाने पर कि सपा में आजम खां की अनदेखी हो रही है, पर टिप्पणी करते हुए अमर सिंह ने कहा कि वे चाहते हैं कि किसी की भी अनदेखी नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


मायावती को भी नसीमुद्दीन को सीएम के रूप में पेश करना चाहिए। मायावती के आजम के लिए दिए गए बयान को मुस्लिमों को रिझाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आज अमर सिंह ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपाल ने दिए थे संकेत

Amar Singh advises Mayawati

गौरतलब है कि आजम खां की मनमानी पर लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह ने कहा था कि यूपी सरकार आजम खां के ‘अंदाज’ से नहीं चलेगी। सरकार ठीक चल रही है और आगे भी ठीक चलेगी।

हालांकि जब आजम पर बात और बढ़ी तो शिवपाल ने कहा कि उनसे (आजम खां) से ही जाकर पूछो।

उल्लेखनीय है कि शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव टल जाने से आजम खासे नाराज हैं, जिसके कारण वह मौलाना कल्बे जव्वाद और सपा सरकार के प्रति तल्‍खी अपनाए हुए है।

ऐसे में सपा ने भी आजम से दूरी बना ली है। जिस पर मायावती ने बयान दिया।

आजम को किनारे करने की कोशिश

Amar Singh advises Mayawati

इस पूरे एपिसोड में एक तरफ सपा के कुछ ऐसे नेता आजम को किनारे करने में लगे हुए हैं, जिनकी आजम से कभी नहीं पटी।

बताया जाता है कि इस लॉबी में मुलायम के भाई शिवपाल भी हैं। शायद यही वजह थी कि शिवपाल ने लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के उद्घाटन समारोह में पूर्व सपाई अमर सिंह को मंच पर अपने बगल की सीट पर बैठाला।

हालांकि, आजम भी पार्टी को नाराज करने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे। अपने अड‌़ियल रवैये की वजह से न तो वो मुख्यमंत्री के दो कार्यक्रमों में पहुंचे, न ही जनेश्वर मिश्र पार्क के उद्घाटन समारोह में गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed