{"_id":"6914955178af23f133017bca","slug":"amar-news-lucknow-news-c-13-1-knp1050-1468722-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पदयात्रा के जरिये देश की एकता और अखंडता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पदयात्रा के जरिये देश की एकता और अखंडता का संदेश
विज्ञापन
भाजपा की तरफ से पदयात्रा निकाली गई। भाजपा नेता नीरज सिंह समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
- फोटो : नवागत प्रधानाचार्य का स्वागत करते शिक्षक। स्रोत विद्यालय
लखनऊ। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के तहत भाजपा की तरफ से अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पद यात्राएं निकाली गईं। यात्राओं के जरिये देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।
पश्चिम विधानसभा के सत्संग पार्क से यात्रा शुरू होकर रूपम टेलर चौराहा, मसानी देवी मंदिर सआदतगंज मातादीन रोड से होते हुए बाला गंज चौराहे पहुंची। यहां जनसभा का आयोजन किया गया। भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने भारत की एकता की नींव रखी थी, वही आज देश की मजबूती का आधार है। उन्होंने कहा कि उनकी जयंती पर जो अभियान चलाया जा रहा है वह भाजपा की कर सकती है क्योंकि यही एक ऐसी पार्टी है जो अपना सबकुछ राष्ट्र को समर्पित करने को तैयार रहती है। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि अभियान युवाओं में राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को मजबूत करेगा। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष जया शुक्ला, यूएन पांडेय और मानवेंद्र सिंह अन्य लोग मौजूद रहे।

भाजपा की तरफ से पदयात्रा निकाली गई। भाजपा नेता नीरज सिंह समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।- फोटो : नवागत प्रधानाचार्य का स्वागत करते शिक्षक। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन