फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amanmani to be taken on remand.

बढ़ीं अमनमणि की मुश्किल,पुलिस लेगी रिमांड पर

Mon, 20 Jul 2015 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 20 Jul 2015 08:26 AM IST
विज्ञापन
Amanmani to be taken on remand.

काफी टाल-मटोल के बाद पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि पर उसकी पत्नी की हत्या करने का मुकदमा दर्ज करने के बाद अब फीरोजाबाद पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड पर लेने के बाद अमनमणि के बयान की तस्दीक की जाएगी जो उसने अपनी पत्नी की दुर्घटना में मौत की जानकारी देते हुए पुलिस को दी थी।

विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था दलजीत चौधरी ने बताया कि पहले यह तय हुआ था कि अमनमणि से विवेचक जेल जाकर ही पूछताछ कर ले, पर बाद में जब बयान के भौतिक सत्यापन की बात उठी तब तय हुआ कि उसे रिमांड पर लिया जाना बेहतर होगा।
विज्ञापन


बता दें अमनमणि ने बीती नौ जून को यह सूचना दी थी कि दिल्ली जाने के दौरान उनकी कार फीरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें उनकी पत्नी सारा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दिन पूर्व में दर्ज एक मामले में लखनऊ पुलिस अमनमणि को फीरोजाबाद से गिरफ्तार कर लखनऊ जेल ले आई थी। सारा के परिवारीजन ने अमनमणि के दावे को झुठलाते हुए इसे हत्या का सीधा मामला बताया था। फीरोजाबाद पुलिस ने जब उनकी नहीं सुनी तो परिवार ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई।

ढाबे वालों से भी होगी पूछताछ

Amanmani to be taken on remand.

परिवार के सदस्यों ने स्थानीय पुलिस के रवैये को देखते हुए राज्यपाल से मामले की रिपोर्ट लिखाए जाने के साथ की पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने का आग्रह किया था।

इस पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई कराने को कहा था। यह गर्वनर का हस्तक्षेप ही था, जो उच्च पुलिस अफसर इस मामले में मुकदमा दर्ज कराए जाने को तैयार हो सके।

फीरोजाबाद के एसएसपी पियूष श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को जिले की सिरसागंज कोतवाली में आईपीसी की धारा 302, 120 बी व 498ए के तहत अमनमणि व उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बयान का होगा स्पाट वेरीफिकेशन

Amanmani to be taken on remand.

फीरोजाबाद पुलिस अमनमणि को रिमांड पर लेकर उसके द्वारा दिए गए पूर्व के बयान का सत्यापन करेगी। एडीजी ने बताया कि पहले अमनमणि ने यह बताया कि वह कार से दिल्ली जा रहा था, तब यह दुर्घटना हुई। इससे पहले वह एक ढाबे पर रुके थे। फीरोजाबाद पुलिस जहां से अमनमणि ने यात्रा शुरू की और जहां-जहां रास्ते में रुके वहां उसको लेकर जाएगी।

ढाबे वालों से पूछा जाएगा कि अमनमणि वहां रुके थे अथवा नहीं। अगर रुके थे तब सारा जीवित थी या घायल। इस मामले में सारा के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के भी बयान होंगे और विशेषज्ञों से पोस्टमार्टम में आए नतीजे पर विमर्श किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed