फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Altercation between Municipal Corporation team and restaurant staff in Aliganj.

Lucknow News: अलीगंज में नगर निगम टीम और रेस्टोरेंट वालों के बीच मारपीट

Tue, 07 Jul 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Altercation between Municipal Corporation team and restaurant staff in Aliganj.
नगर निगम टीम और रेस्टोरेंट कर्मियों में हुई मारपीट।
लखनऊ। अलीगंज के पुरनिया इलाके में सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम और दो रेस्टोरेंट संचालकों के बीच सड़क पर मारपीट हो गई। यह घटना अतिक्रमण और जुर्माना वसूली को लेकर हुई। इससे सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अभद्रता और हमले का आरोप लगाते हुए अलीगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मौके के वीडियो कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम जोन तीन के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुमित मिश्रा और पुष्कर पटेल टीम के साथ अतिक्रमण, गंदगी और सिंगल यूज पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चला रहे थे। टीम ने पुरनिया स्थित आरिफ चेंबर में रोमी दी हट्टी और जौनपुरिया मटन वाले पर अतिक्रमण व गंदगी पाई। इस पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

दुकानदारों ने जुर्माना जमा करने से मना कर दिया। इसके बाद बाहर रखी कुर्सी-मेज जब्त कर ली गई। इस पर रोमी दी हट्टी के संचालक रोमेंदर और जौनपुरिया मटन वाले के संचालक आकाश सिंह अपने कर्मचारियों के साथ भिड़ गए। नगर निगम टीम का कहना है कि कर्मचारियों ने गाली-गलौज की और हमला कर दिया, जिसमें कई कर्मी घायल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टीम को सुरक्षित बाहर निकाला। इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालकों ने लगाया पक्षपात का आरोप
दोनों रेस्टोरेंट संचालकों ने नगर निगम के आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि दुकान के बाहर न गंदगी थी और न ही सिंगल यूज पॉलिथीन इस्तेमाल हो रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आसपास की अन्य दुकानों को छोड़कर सिर्फ उन्हें निशाना बनाया गया। विरोध करने पर नगर निगम कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed