{"_id":"5d77f7518ebc3e01740f5492","slug":"alok-leaves-post-of-ias-association-president-command-to-ranjan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलोक ने आईएएस एसोसिएशन के सचिव की जिम्मेदारी छोड़ी, रंजन को कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलोक ने आईएएस एसोसिएशन के सचिव की जिम्मेदारी छोड़ी, रंजन को कमान
Wed, 11 Sep 2019 12:49 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
रंजन कुमार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नवनियुक्त सचिव आलोक कुमार-तृतीय ने यूपी आईएएस एसोसिएशन के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। सचिव लोक निर्माण रंजन कुमार को एसोसिएशन का नया सचिव बनाया गया है।
एसोसिएशन से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव कार्यालय से जुड़े अधिकारी एसोसिएशन के पदेन दायित्व से मुक्त रहते हैं। परंपरा में वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी को एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाए जाने की परंपरा है। लेकिन यदि संबंधित अधिकारी मुख्य सचिव के पद पर है तो वरिष्ठता में उसके बाद वाले अधिकारी को यह जिम्मेदारी दे दी जाती है।
इसी तरह यदि मुख्य सचिव के प्रमुख स्टाफ ऑफिसर या मुख्यमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत संवर्ग के अधिकारियों से एसोसिएशन की जिम्मेदारी से अलग रहने की अपेक्षा की जाती है, ताकि एसोसिएशन से जुड़े कोई प्रकरण कभी आएं तो वह निरपेक्ष ढंग से अपनी राय दे सकें।
विज्ञापन
1998 बैच के आईएएस अधिकारी आलोक पिछले सप्ताह ही मुख्यमंत्री के नए सचिव नियुक्त किए गए थे। इसके बाद उन्होंने एसोसिएशन के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। 2000 बैच के आईएएस अधिकारी रंजन अब एसोसिएशन के सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे।