फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Allowance of more than six lakh registered workers will increase

यूपी: छह लाख से अधिक पंजीकृत श्रमिकों का बढ़ेगा भत्ता 

Fri, 31 Jan 2020 01:08 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी विष्णु मोहन, अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन, अमर उजाला, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 31 Jan 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
Allowance of more than six lakh registered workers will increase
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठानों में काम कर रहे लाखों पंजीकृत श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार  उनका मासिक भत्ता 15 हजार से बढ़ाकर 24 हजार रुपये करने जा रही है। उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद ने इसकेलिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश में 17,500 से अधिक फैक्टरियां हैं। इनमें पंजीकृत श्रमिकों की संख्या छह लाख से अधिक है। इन श्रमिकों का मासिक भत्ता कुछ वर्षों पहले 15 हजार रुपये किया गया था। इसके बाद महंगाई बढ़ती गई, लेकिन भत्ते में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। इसे लेकर कई बार बात उठी, पर अनदेखी की जाती रही। अब सरकार ने भत्ता बढ़ाने का फैसला किया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण निधि अधिनियम 1965 में संशोधन कर विधेयक तैयार किया गया है। इसके तहत नियमावली के कई बिंदुओं में संशोधन प्रस्तावित है। इसके बाद श्रमिकों के पंजीयन को लेकर फोकस किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों को सरकार की इस योजना का लाभ मिल सके। परिषद श्रमिकों के ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था पहले ही शुरू कर चुकी है।
विज्ञापन


कल्याण निधि भी बढ़ेगी

श्रमिकों की कल्याण निधि बढ़ाने का भी प्रस्ताव है। इसके लिए सेवा योजक से 20 रुपये और श्रमिक से 10 रुपये प्रतिमाह लिया जाएगा। तय समय सीमा में राशि जमा न करने पर सेवा योजकों को दो प्रतिशत साधारण दर ब्याज का भी भुगतान करना होगा। कल्याण निधि से श्रमिकों के कल्याण के कार्य किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिकों के भत्तों में वृद्धि का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। जल्द ही इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
-सुनील भराला, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed