फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   allegations of irregularities in recruitment by handicapped quota on additional personal sectary

अपर निजी सचिव पद पर लगे दिव्यांग कोटे से हुई भर्ती में गड़बड़ी के आरोप

Tue, 14 May 2019 12:47 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 14 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
allegations of irregularities in recruitment by handicapped quota on additional personal sectary
बोर्ड में लगातार बढ़ रही है शिकायतें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के जरिये अपर निजी सचिव के पद पर दिव्यांग कोटे से हुई भर्ती में धांधली का आरोप लगा है। न्यायालय के दखल के बाद अपर निजी सचिव परीक्षा 2010 के घोषित परिणाम का प्राप्तांक व कटऑफ मार्क्स जारी किया गया था। इसके बाद से आयोग की अनियमितताएं सामने आ रही हैं। 

विज्ञापन


अभ्यर्थी प्रभात यादव ने याचिका दायर कर हाईकोर्ट को बताया कि उन्होंने दिव्यांग श्रेणी के तहत आवेदन किया था और 278 अंक अर्जित किए थे। लेकिन आयोग ने उनका चयन न करते हुए 215 अंक अर्जित करने वाले खुशी राम का चयन कर लिया। 

विज्ञापन

वहीं, संजय ने आरोप लगाया है कि खुशीराम ने सामान्य अध्ययन की परीक्षा में 100 अंकों में से 27 अंक और कंप्यूटर ज्ञान में 100 अंकों में से मात्र 11 अंक हासिल किए थे, जो न्यूनतम अर्हकारी अंकों से बहुत कम है। इस मामले में न्यायालय जल्द ही अगली सुनवाई करेगा।

बता दें, सचिवालय में अपर निजी सचिव भर्ती की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में इसी वर्ष 14 फरवरी को दिल्ली में पीई दर्ज की है। इस मामले में सीबीआई ने प्रयागराज से कई अहम दस्तावेज भी खंगाले हैं और कुछ रिकॉर्ड कब्जे में लिए हैं। ऐसे में दिव्यांग कोटे के तहत हुई भर्ती की जांच भी सीबीआई की जांच के दायरे में आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed