{"_id":"6a1f403ff70c24fd4b0e4b24","slug":"allegations-of-gang-rape-against-student-termed-false-lucknow-news-c-13-lko1070-1765338-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप को बताया गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप को बताया गलत
Wed, 03 Jun 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को आरोपियों शिवम और सनी से पूछताछ हुई। विवेचक इंस्पेक्टर विनोद पांडेय ने गोसाईंगंज जिला जेल में उनके बयान दर्ज किए। दोनों आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों को गलत बताया।
इंस्पेक्टर पांडेय ने कोर्ट से अनुमति लेकर जेल में बंद शिवम और सनी से बारी-बारी से पूछताछ की। मुख्य आरोपी शिवम ने बताया कि छात्रा से उसकी पुरानी दोस्ती है। उनके बीच अक्सर बातचीत होती थी और लखनऊ में मुलाकात भी होती थी। उसे नहीं पता कि छात्रा ने आरोप क्यों लगाए।
तीसरे साथी की बात से किया इन्कार
विवेचक ने घटना में शामिल तीसरे आरोपी के बारे में पूछताछ की तो दोनों ने किसी भी तीसरे साथी के शामिल होने से इन्कार किया। दोनों ने दोहराया कि उन्होंने छात्रा के साथ कुछ भी गलत नहीं किया। एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि पुलिस ने विस्तृत पूछताछ के लिए कोर्ट से दोनों आरोपियों की रिमांड मांगी है। रिमांड मिलने पर आगे की पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही छात्रा ने आरोप लगाया कि जौनपुर निवासी उसके परिचित शिवम, सनी और उनके एक अन्य साथी ने उसे बंधक बनाया। तीनों ने 15 से 18 मई के बीच सुशांत गोल्फ सिटी के फ्लैट में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे चारबाग रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया। 18 मई को दिल्ली में एफआईआर दर्ज हुई, जो 22 मई को लखनऊ स्थानांतरित की गई।