{"_id":"682652d9c2f94bd828096db9","slug":"allegations-of-fraud-in-works-done-from-the-colony-handover-budget-lucknow-news-c-13-knp1002-1205642-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: काॅलोनी हैंडओवर के बजट से कराए कार्यों में घपले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: काॅलोनी हैंडओवर के बजट से कराए कार्यों में घपले का आरोप
Fri, 16 May 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 16 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति ने आरोप लगाया है कि काॅलोनी हैंडओवर में विकास कार्य के लिए एलडीए से मिले 29 करोड़ रुपये के बजट में घपला हुआ है। जितना काम कराया जाना था, उतना नहीं कराया गया है। इसकी जांच कराई जाए। इसको लेकर महासमिति के महासचिव विनय कृष्ण पांडेय ने महापौर सुषमा खर्कवाल को पत्र लिखा है।
महासमिति ने यह भी आरोप लगाया कि एलडीए ने जानकीपुरम विस्तार नगर निगम को साल 2022 में हैंडओवर किया, मगर नगर निगम ने गृहकर 2022 से लिया। उसके बाद भी विकास कार्य पूरे नहीं कराए। एलडीए ने स्ट्रीट लाइटों के लिए तीन करोड़, इसके अलावा पार्क व अन्य विकास कार्यों के लिए बजट दिया गया, जिसमें काम कराने के नाम पर घपला किया गया। महासमिति ने मांग उठाई है कि जो काम कराए गए, उनकी सूची जारी की जाए और यह बताया जाए कि कौन सा काम कितने बजट से कराया गया।