फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Allegation of rigging in the water department's tanker purchase tender

Lucknow News: जलकल विभाग के टैंकर खरीद टेंडर में धांधली का आरोप

Mon, 28 Apr 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Allegation of rigging in the water department's tanker purchase tender
लखनऊ। जलकल विभाग में 28 स्टील टैंकर खरीदे जाने के टेंडर में धांधली के आरोप लगे हैं। एक फर्म ने नगर आयुक्त से लिखित शिकायत कर जांच कराने की मांग की है। आरोप है कि एक चहेती फर्म को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में मनमानी की गई।
विज्ञापन

करीब आठ महीने पहले पेयजल आपूर्ति को बेहतर करने के लिए 28 स्टील टैंकर खरीदने का प्रस्ताव नगर निगम कार्यकारिणी ने पास किया थाए जिसके बाद जलकल विभाग अब टैंकर खरीद रहा है। इसके लिए मार्च में टेंडर निकाले गए थे। अब त्रिवेणी एग्रो इंडस्ट्रीज नामक फर्म ने आरोप लगाया है कि जलकल विभाग के अफसरों ने चहेती फर्म ईस्टर्न केमिकल सेंटर को फायदा पहुंचाने के लिए चार फार्मों को जानबूझकर तकनीकी मूल्यांकन में अयोग्य घोषित कर दिया। ऐसे में मामले की पूरी जांच कराई जाए। टेंडर के साथ फर्म की ओर से दस्तावेज लगाए गए हैं उनका परीक्षण किया जाएगा तो सच सामने आ जाएगा। इस बारे में अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने कहा कि जलकल विभाग से रिपोर्ट ली जाएगी। यदि कहीं पर कोई अनियमितता हुई तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed