{"_id":"6ab831300d71d42da008239a","slug":"allegation-of-kidnapping-and-beating-an-event-manager-he-saved-his-life-by-jumping-out-of-an-suv-lucknow-news-c-13-lko1070-1938078-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इवेंट मैनेजर का अपहरण कर पीटने का आरोप, एसयूवी से कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इवेंट मैनेजर का अपहरण कर पीटने का आरोप, एसयूवी से कूदकर बचाई जान
Sun, 27 Sep 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनगंज के उदयगंज निवासी इवेंट मैनेजर मोहम्मद जुनैद ने छह लोगों पर उनका अपहरण कर पीटने का आरोप लगाया है। हुसैनगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मोहम्मद जुनैद के मुताबिक, 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे फरहान खान ने उन्हें कॉल कर उनकी लोकेशन पूछी। इस पर उन्होंने चारबाग रेलवे स्टेशन के पास खुद के होने की बात कही। फरहान ने उन्हें वहीं रुकने के लिए कहा। कुछ देर बाद फरहान अपने साथियों डाबर, तन्ना व तीन अन्य के साथ एसयूवी में वहां आया। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें एसयूवी में जबरन बैठा लिया। गाड़ी में डाबर ने गला दबाया और अन्य आरोपियों ने पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह गाड़ी से कूदकर भागे। दोबारा अपहरण के प्रयास के दौरान भीड़ जुटने पर आरोपी भाग निकले।
थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जुनैद और फरहान के बीच पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है।