फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   allahabad issued summon to lucknow university vice chancellor for incident happened in university

लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल पर वीसी और डीजीपी हाईकोर्ट में तलब, सीओ हटे, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

Fri, 06 Jul 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 06 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
allahabad issued summon to lucknow university vice chancellor for incident happened in university
हमले के विरोध में शिक्षकों ने निकाला मार्च। - फोटो : amar ujala

लखनऊ विश्वविद्यालय में बुधवार को हुई गुंडागर्दी और अराजकता पर हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सख्त रुख दिखाया। अदालत ने डीजीपी, कुलपति, प्रॉक्टर, रजिस्ट्रार और एसएसपी को अदालत में शुक्रवार को तलब किया है।

विज्ञापन


वहीं शिकायत के बावजूद लापरवाही पर डीजीपी ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस अफसरों को तलब करके फटकार लगाई। क्षेत्राधिकारी महानगर अनुराग सिंह को गैर जिला स्थानांतरित करने के आदेश दिए। डीजीपी ने आईजी रेंज सुजीत पांडेय को मामले की जांच सौंप दी। वहीं विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी पंकज मिश्रा को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने समस्त हालात का स्वत: संज्ञान लिया और प्रकरण को ‘लखनऊ विश्वविद्यालय में वहशत’ नाम से जनहित याचिका के तौर पर दर्ज किया।

अदालत की तल्ख टिप्पणी
कैंपस में घुसकर वीसी पर हमला... ऐसा दुस्साहस, इतनी धृष्टता... पुलिस क्या कर रही थी
यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है कि विश्वविद्यालय से निकाले गए विद्यार्थियों में इतना दुस्साहस और धृष्टता कि वे विवि परिसर में घुसकर हिंसा फैलाने का प्रयास करते हैं। वीसी, शिक्षकों व अन्य स्टाफ पर हमला करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी बताएं हिंसा की आशंका जताए जाने के बाद क्या किया?

allahabad issued summon to lucknow university vice chancellor for incident happened in university

अदालत ने डीजीपी और लखनऊ एसएसपी को भी तलब किया गया है। वे बताएंगे कि जब विवि प्रशासन ने हिंसा की आशंका जता दी थी तो उसके बाद और घटना के बाद पुलिस ने क्या क्या कदम उठाए?

एक्शन में आई पुलिस....दो उपद्रवी छात्र गिरफ्तार
पुलिस ने महमूदाबाद छात्रावास में छापा मारकर उपद्रवी छात्र अंकित बाबू और आयुष मिश्रा को गिरफ्तार किया है। बवाल में आशीष मिश्रा उर्फ बॉक्सर को बुधवार को ही गिरफ्तार किया जा चुका था।

शिक्षकों में आक्रोश...विश्वविद्यालय में सन्नाटा
कुलपति और शिक्षकों पर हमले को लेकर शिक्षकों में जबर्दस्त आक्रोश दिखा।  बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने परिसर में मार्च निकालकर विरोध जताया। मार्च के बाद परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। काउंसलिंग स्थगित होने की सूचना न पाने वाले अभ्यर्थी छिटपुट आते-जाते जरूर नजर आए।

आज फिर आपात बैठक
लखनऊ यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन ने चौकी इंचार्ज को निलंबित करने तथा सीओ महानगर का तबादला अन्य जनपद में होने के बाद कार्य बहिष्कार वापसी पर विचार करने की बात कही है। इसको लेकर लूटा ने शुक्रवार को एक बार फिर से आम सभा की बैठक बुलाई है। बैठक में कार्य बहिष्कार समाप्त करने पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed