{"_id":"60c5ba4732ea0b379d1e3dce","slug":"allahabad-highcourt-chief-justice-takes-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को दिलाई शपथ
Sun, 13 Jun 2021 02:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Jun 2021 02:00 PM IST
सार
न्यायमूर्ति संजय यादव ने रविवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली। उन्हें प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलातीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने रविवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मनोनीत मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव को राजभवन के गांधी हाल में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, मुख्य सचिव आर के तिवारी, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता, मुख्य न्यायाधीश के परिवार के सदस्य तथा हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश, रजिस्ट्रार तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे ।
विज्ञापन
जानें, कौन हैं जस्टिस संजय यादव
26 जून 1961 को जन्मे संजय यादव 25 अगस्त 1986 में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए। उसके बाद उन्होंने जबलपुर हाईकोर्ट में सिविल, रेवेन्यू और संवैधानिक मामलों में वकालत की। उन्होंने मार्च 1999 से अक्टूबर 2005 तक सरकारी अधिवक्ता के रूप में काम किया। संजय यादव मध्य प्रदेश के डिप्टी एडवोकेट जनरल भी रहे।
विज्ञापन
दो मार्च 2007 को वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के अपर न्यायाधीश नियुक्त हुए और जनवरी 2010 में स्थायी जज बने। वह दो बार मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे। आठ जनवरी 2021 को वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने। यहां 14 अप्रैल से वह कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर थे।