{"_id":"6423c533cb621787a20707a3","slug":"allahabad-high-court-decision-available-in-hindi-also-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Highcourt: हाईकोर्ट के फैसले अब हिंदी में भी, वेबसाइट पर डाला गया 69 हजार शिक्षक भर्ती का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Highcourt: हाईकोर्ट के फैसले अब हिंदी में भी, वेबसाइट पर डाला गया 69 हजार शिक्षक भर्ती का फैसला
Wed, 29 Mar 2023 10:28 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 29 Mar 2023 10:28 AM IST
सार
हाईकोर्ट के फैसले अब हिंदी में भी उपलब्ध होंगे। इसकी शुरुआत हो गई है। केंद्र सरकार व सुप्रीम कोर्ट की पहल है कि हाईकोर्ट के निर्णय अब सभी क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध हों।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले व आदेश हिंदी में मिलने शुरू हो गए हैं। लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ल ने 69 हजार शिक्षक भर्ती के 135 पन्नों वाले फैसले को हिंदी में उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
कोर्ट ने गत 13 मार्च को यह फैसला सुनाया था। अभी तक हाईकोर्ट के निर्णय सिर्फ अंग्रेजी में उपलब्ध होते थे। हाईकोर्ट के महानिबंधक ने कहा कि हिंदी के इस निर्णय के प्रकाशन से क्षेत्रीय व आम जनमानस तथा विभिन्न विभागों को निर्णय समझाने और क्रियांवित करने में सरलता होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 45 साल तक कानून को चकमा देता रहा अतीक, अब सजा मिलने का दौर होगा तेज, 1979 में की थी पहली हत्या
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश बोले- BJP को हटाने के लिए क्षेत्रीय दलों का सहयोग करे कांग्रेस, अतीक को लेकर दिया ये जवाब
दरअसल केंद्र सरकार व सुप्रीम कोर्ट की पहल है कि उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालयों के निर्णयों की प्रति सभी क्षेत्रीय भाषाओं में आम लोगों व विभागों को उपलब्ध कराई जाय।