फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Allahabad and Varanasi will be develop as model city for street vending zone

स्ट्रीट वेंडरों को सहूलियत देने के लिए मॉडल शहर के तौर पर विकसित होंगे यूपी के दो शहर

Wed, 10 Oct 2018 12:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Oct 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
Allahabad and Varanasi will be develop as model city for street vending zone
डेमो पिक्चर

शहरों में फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों (स्ट्रीट वेंडरों) को बेहतर सुविधा देने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘शहरी पथ विक्रेताओं हेतु सहायता योजना’ के तहत मॉडल शहर के तौर पर वाराणसी और इलाहाबाद का चयन किया गया है।

विज्ञापन


यह चयन सूडा के प्रस्ताव पर किया गया है। योजना के तहत इन दोनों शहरों में चिह्नित वेंडिग जोन में अवस्थापना विकास के लिए विस्तृत क्रियान्वयन प्लान (डीआईपी) तैयार किया जाएगा। इसके बाद इसी तर्ज पर प्रदेश की राजधानी समेत 28 अन्य शहरों के लिए भी डीआईपी तैयार कराई जाएगी।
विज्ञापन


पिछले महीने ही केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने समीक्षा के दौरान यूपी में नोडल एजेंसी राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) के अधिकारियों को दो बड़े शहरों को मॉडल के रुप में चयनित करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सूडा ने अगले साल संगम पर लगने वाले कुंभ को देखते इलाहाबाद और अध्यात्मिक शहर वाराणसी को स्ट्रीट वेंडरों के लिहाज से मॉडल शहर के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा था। जिसे मंजूरी दे दी गई है। इस पर आने वाल खर्च का 60 प्रतिशत केन्द्र और 40 प्रतिशत धनराशि राज्य सरकार देगी।

मॉडल शहरों में होंगे ये काम

90 वार्ड वाले वाराणसी शहर में कुल 24472 वेंडरों के अलावा 25 वेंडिंग जोन व 22 नॉन वेडिंग जोन  चिह्नित किए गए हैं। इसी तरह 80 वार्ड वाले इलाहाबाद में भी 13809 वेंडरों के अलावा 25 वेंडिंग जोन व 10 नॉन वेडिंग जोन चिह्नित हैं। जिनका मॉडल के तौर पर विकास जाएगा।

इन शहरों के वेडिंग जोन में पथ विक्रेताओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए सबसे पहले उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा वेंडिंग जोन में पक्का फर्श, कूड़ा प्रबंधन, शौचालय, पेयजल और पार्किंग समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। दोनों शहरों के वेंडिंग जोन को विकसित करने के बाद अन्य 28 नगर निकायों में चिह्नित वेंडिग जोन का भी इसी मॉडल पर विकास किया जाएगा। 

इन 28 नगर निकायों के वेडिंग जोन भी होंगे विकसित

वैसे तो प्रदेश केसभी शहरों के लिए वेडिंग जोन चिह्नित किए जाने हैं, लेकिन सबसे पहले चरण में इलाहाबाद व वाराणसी केअलावा राजधानी लखनऊ समेत अन्य 28 शहरों में वेंडिग जोन के लिए ‘विस्तृत क्रियान्वयन प्लान’ तैयार किया जाएगा। इनमें कानपुर, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, गोरखपुर, अलीगढ़, फिरोजाबाद, झांसी, सहारनपुर, बरेली, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, मुजफ्फरनगर, मऊ, लोनी, बुलंदशहर, हापुड़, उन्नाव, मिर्जापुर, हरदोई, फतेहपुर, उरई, अमरोहा, शाहजहांपुर, जौनपुर व संभल नगर निकाय शामिल हैं।

‘इलाहाबाद व वाराणसी को मॉडल शहर के रूप में चयनित के बाद वेंडिंग जोन के विकास के लिए तेजी से कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इसी मॉडल को अन्य शहरों में भी लागू किया जाए। ताकि शहरों के फुटपाथ विक्रेताओं को सहूलित दी जा सके।’ उमेश प्रताप सिंह, निदेशक, सूडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed