{"_id":"5b45d2ad4f1c1b0b278b5c56","slug":"all-types-of-polythene-will-be-banned-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरणबद्ध तरीके से सभी तरह की पॉलिथीन पर लगेगी रोक, सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरणबद्ध तरीके से सभी तरह की पॉलिथीन पर लगेगी रोक, सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 11 Jul 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
सीएम आदित्यनाथ योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक प्रदेश में पॉलिथीन और प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सरकार प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से सभी तरह की पॉलिथीन का प्रयोग प्रतिबंधित करेगी। पहले चरण में 15 जुलाई से सिर्फ 50 माइक्रॉन तक के पॉलिथीन व उससे बने कैरीबैग को प्रतिबंधित करने का फैसला किया गया है।
दूसरे चरण में 15 अगस्त से प्लास्टिक व थर्माकोल से बनी थाली, कप, प्लेट, कटोरी, गिलास आदि केप्रयोग को बैन किया जाएगा। तीसरे चरण में 2 अक्तूबर से प्रदेश में ऐसे सभी तरह के प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने का फैसला किया गया है जो डिस्पोजेबल नहीं हैं। 15 जुलाई से लगने वाले प्रतिबंध को लेकर नगर विकास विभाग बुधवार को आदेश जारी कर सकता है।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार देर रात सभी मंडलायुक्तों, डीएम, नगर निगम, विकास प्राधिकरण और पर्यावरण विभाग के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग केजरिये पूरे प्रदेश में पॉलिथीन और प्लास्टिक को बैन करने के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चरणबद्ध तरीके से इन चीजों पर लगने वाले प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 जुलाई से 50 माइक्रॉन तक के पॉलीबैग का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। इसी तरह 15 अगस्त से प्लास्टिक व थर्माकोल से निर्मित कप, गिलास, प्लेट आदि का प्रयोग प्रतिबंधित किया जाएगा। दो अक्तूबर से सभी तरह के डिस्पोजेबल पॉलीबैग्स के उपयोग को बैन किया जाएगा।