फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   All trains to Prayagraj were late

Lucknow News: प्रयागराज वाली सभी ट्रेनें रहीं लेट

Fri, 14 Feb 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 14 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
All trains to Prayagraj were late
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन में चढ़ते यात्री। - फोटो : संवाद
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। शाही स्नान के बाद एक बार फिर ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस 11 घंटे विलंब से पहुंची। बुधवार रात आने वाली यह गाड़ी बृहस्पतिवार को सुबह पहुंची। इससे यात्री पूरी रात स्टेशन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वंदेभारत ने भी काफी इंतजार कराया। प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत 20 मिनट तो गोरखपुर जाने वाली यह ट्रेन 35 मिनट विलंब से आई। बृहस्पतिवार को सभी ट्रेन कई घंटे लेट रही। इससे प्रयागराज जाने वाले यात्री परेशान रहे। बरेली-प्रयागराज से जाने वाले यात्रियों को स्टेशन पर ही रात गुजारनी पड़ी। ट्रेन जब आई तो भरी थी, जिस कारण सीट पर बैठने के लिए धक्कामुक्की से साथ यात्रियों के बीच कहासुनी हुई। जीआरपी और आरपीएफ ने स्थिति को नियंत्रण में किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर पांच घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल तीन घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे, प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस पौने दो घंटे देर से आई। बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, टनकपुर-शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस सवा घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायबरेली-कानपुर पैसेंजर ऊंचाहार स्टेशन पर करीब आधे घंटे विलंब से पहुंची और आधे घंटे रुकी रही, जिससे लेटलतीफी एक घंटे से ज्यादा हो गई। बुधवार को देर रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर सात घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस सवा दो घंटे, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, कानपुर-रायबरेली पैसेंजर व कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे देर से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि सभी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण विलंब से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed