{"_id":"604796f78ebc3e590476135c","slug":"all-the-odop-schemes-have-been-done-online-artisans-and-handicrafts-will-be-able-to-apply-on-the-portal-to-take-advantage","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीओपी की सभी योजनाएं हुईं ऑनलाइन, लाभ लेने के लिए पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे कारीगर और हस्तशिल्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीओपी की सभी योजनाएं हुईं ऑनलाइन, लाभ लेने के लिए पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे कारीगर और हस्तशिल्पी
Tue, 09 Mar 2021 09:10 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 09 Mar 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव और औद्योगिक विकास आयुक्त आरके तिवारी की अध्यक्षता में एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) कार्यक्रम की उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक हुई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी उपायुक्त, उद्योग ‘उद्यम सारथी’ एप के बारे में ज्यादा से ज्यादा हस्तशिल्पियों को जानकारी दें। इस एप को पूर्ण रूप से उपयोग में लाएं।
बैठक में बताया गया कि ओडीओपी कार्यक्रम की सभी योजनाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। इसलिए अब सभी कारीगर और हस्तशिल्पी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ओडीओपी की सभी योजनाओं में आवेदन कर सकेंगे। बैठक में सामान्य सुविधा केंद्र योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
गाजियाबाद में प्रस्तावित आधुनिक टूलरूम आरएंडडी लैब और इंडस्ट्री 4.0 के सीएफसी को स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा गौतमबुद्धनगर की टेस्टिंग लैब, चंदौली के जरी प्रोसेसिंग फैसिलिटी, अयोध्या के जैगरी क्रशिंग व ब्यालिंग यूनिट और सीतापुर की डाईंग फैसिलिटी (ईटीपी समेत) प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और निर्यात प्रोत्साहन नवनीत सहगल ने ‘उद्यम सारथी’ एप की समीक्षा में बताया कि यह एप उद्यमिता विकास, डिजिटल मार्केटिंग, आयात-निर्यात और जीएसटी व आयकर के नियमों के बारे में भी पूर्ण जानकारी देता है। वर्तमान में इस एप में 50 से अधिक के प्रोजेक्ट रिपोर्ट और उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए 25 वीडियो अपलोड किए जा चुके हैं।
बैठक में ओडीओपी कार्यक्रम के अंतर्गत चंदौली में जरी-जरदोजी के अलावा काला नमक चावल और पीलीभीत में बांसुरी के अलावा वुड क्रॉफ्ट जोड़ने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। इस दौरान अपर मुख्य सचिव, कृषि देवेश चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।