फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   All teaching positions at Atal Residential Schools will be filled by September 5.

Lucknow News: अटल आवासीय विद्यालय में पांच सितंबर तक भरे जाएंगे सभी शिक्षक पद

Fri, 21 Aug 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
All teaching positions at Atal Residential Schools will be filled by September 5.
अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था का जायजा लेते मंडल आयुक्त विजय विश्वास पंत।
लखनऊ। अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पांच सितंबर (शिक्षक दिवस) तक पूरी होगी। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बृहस्पतिवार को मंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में यह निर्देश दिए। प्रधानाचार्य ने बताया कि साक्षात्कार प्रक्रिया 31 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने चयन और नियुक्ति में देरी न करने को कहा, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो। विद्यालय में कक्षा 6 से 11 तक 798 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, जिनके प्रथम बैच का सीबीएसई 10वीं का परिणाम 100 फीसदी रहा। मंडलायुक्त ने कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं, विशेष शैक्षणिक सहयोग और जरूरी सामग्री समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जूनियर विज्ञान और जीव विज्ञान प्रयोगशाला के उपकरणों की खरीद में देरी न करने को कहा गया। पुस्तक, स्टेशनरी, ड्रेस-किट, बेडिंग, खेल सामग्री व अन्य लंबित आपूर्ति भी समय से पूरी होगी। भवन अनुरक्षण के लिए आवंटित 61.56 लाख रुपये से जरूरी काम प्राथमिकता पर होंगे।
विज्ञापन

जापानी विद्यार्थियों का भ्रमण आज

मंडलायुक्त ने अंग्रेजी भाषा व संवाद कौशल सुधारने हेतु अतिरिक्त कक्षाएं चलाने को कहा। बच्चों को अंग्रेजी में बातचीत करने और नए शब्द सीखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पुस्तकालय में बुक क्लब बनाने के निर्देश दिए गए, जिसमें विविध विषयों की किताबें होंगी। 21 अगस्त को जापानी विद्यार्थियों के भ्रमण की तैयारियों की समीक्षा हुई। सीडीओ को नियमित कॅरिअर काउंसिलिंग तथा विशेषज्ञों से डिजिटल कौशल, कंप्यूटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व तकनीकी शिक्षा की जानकारी दिलाने को कहा गया।

अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था का जायजा लेते मंडल आयुक्त विजय विश्वास पंत।

अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था का जायजा लेते मंडल आयुक्त विजय विश्वास पंत।

अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था का जायजा लेते मंडल आयुक्त विजय विश्वास पंत।

अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था का जायजा लेते मंडल आयुक्त विजय विश्वास पंत।

अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था का जायजा लेते मंडल आयुक्त विजय विश्वास पंत।

अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था का जायजा लेते मंडल आयुक्त विजय विश्वास पंत।

अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था का जायजा लेते मंडल आयुक्त विजय विश्वास पंत।

अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था का जायजा लेते मंडल आयुक्त विजय विश्वास पंत।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed