{"_id":"5ef1900c2e3ab46da0676fe0","slug":"all-students-of-bbau-will-be-promoted-without-examination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिना परीक्षा प्रमोट होंगे बीबीएयू के सभी छात्र, पिछले सेमेस्टर के अंक और इस सत्र के इंटरनल अंक बनेंगे आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना परीक्षा प्रमोट होंगे बीबीएयू के सभी छात्र, पिछले सेमेस्टर के अंक और इस सत्र के इंटरनल अंक बनेंगे आधार
Tue, 23 Jun 2020 10:45 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 महामारी के चलते बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) इस सत्र में सभी वर्ष के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा लिए प्रमोट करेगा। पिछले सेमेस्टर में प्राप्त अंक व इस सत्र के इंटरनल अंक इसका आधार बनेंगे।
पहले अंतिम वर्ष का रिजल्ट बनेगा। इसके बाद अन्य वर्ष का। यूजीसी के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ‘अमर उजाला’ ने ‘परीक्षा फॉर्म भरने और परीक्षा को लेकर पसोपेश में छात्र’ शीर्षक से सोमवार को खबर प्रकाशित की थी।
विवि ने इसका संज्ञान लेते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनीष वर्मा की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि छात्रों के 50 प्रतिशत अंक अंतिम सत्र के आंतरिक मूल्यांकन और बाकी के 50 फीसदी अंक पिछले सत्र के प्राप्तांकों के आधार पर दिए जाएंगे। इसके आधार पर सेमेस्टर ग्रेड प्वॉइंट एवरेज (एसजीपीए) दिया जाएगा। 20 अगस्त तक परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, जो छात्र फेल हुए हैं या जिनके पिछले सत्र के अंक उपलब्ध न हों, उनका मूल्यांकन असाइनमेंट व अन्य निर्धारित कार्यों के आधार पर होगा। यह मूल्यांकन 11 जुलाई से 22 जुलाई के बीच किया जाएगा।

लॉ, इंजीनियरिंग, फार्मेसी पर निर्णय गवर्निंग बॉडी करेंगी
परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि लॉ, इंजीनियरिंग, फार्मेसी जैसे कोर्स के छात्रों की परीक्षा के लिए यदि एआईसीटीई, बीसीआई, पीसीआई, एनसीटीई जैसी गवर्निंग बॉडी कोई दिशा निर्देश देते हैं तो इस पर निर्णय संबंधित विभागाध्यक्ष लेंगे। यदि परीक्षा करानी पड़ी तो ऑफलाइन नहीं, ऑनलाइन ही होगी।