{"_id":"5fc1087c2c40fb1fc33dd7d8","slug":"all-people-including-aicc-member-amit-srivastava-join-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईसीसी सदस्य अमित श्रीवास्तव समेत तमाम कांग्रेसी आप में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआईसीसी सदस्य अमित श्रीवास्तव समेत तमाम कांग्रेसी आप में शामिल
Fri, 27 Nov 2020 07:39 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 27 Nov 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस, आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश कांग्रेस को तगड़ा झटका देते लखनऊ महानगर इकाई के तमाम पदाधिकारियों को अपने पाले में खींच लिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्य अमित श्रीवास्तव ‘त्यागी’ की अगुवाई में लखनऊ महानगर के कई पदाधिकारियों के अलावा आसपास के जिलों के तमाम कांग्रेसी शुक्रवार को आप में शामिल हो गए। आप के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने सभी नये सदस्यों को पार्टी की टोपी पहनाकर सदस्यता दिलाई। अमित श्रीवास्तव यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के लखनऊ महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं। वह अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी भी हैं। इनके अलावा अजीत भदौरिया, रिया सिंह और रोहित सोनी ने भी भाजपा छोड़ आप में शामिल हुए।
पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में आप प्रदेश प्रभारी ने सभी नये सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि सपा, कांग्रेस, भाजपा व बसपा से परेशान लोग अब आप को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रहे हैं। इसका ही नतीजा है कि तमाम लोग आप में शामिल होते जा रहे हैं। इस मौके पर अमित श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस अपनी नीतियों व विचारधाराओं को निरंतर खोती जा रही है जिसकी वजह से उन्होंने 22 वर्षों बाद कांग्रेस को छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा हम चाहते है की दिल्ली की तरह यूपी की जनता को भी मुफ्त बिजली, पानी, स्वस्थ जैसी सुविधाएं मिले।
आप में शामिल हुए लखनऊ महानगर के ये कांग्रेसी नेता
पवन श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष), नकी रजा, अभय सिंह, पुष्पेन्द्र अवस्थी व रमेश कनौजिया (महासचिव), देवेंद्र सिंह भुल्लर, राकेश कुमार गुप्ता व समीर अख्तर (पूर्व महासचिव), शील कुमार जायसवाल, राजेश सिंह, अशद रईस अंसारी, मोहम्मद दिलशाद व मोहम्मद इसरार(सचिव), अजय सिंह (संगठन मंत्री), नवीन प्रकाश श्रीवास्तव, अनूप कुमार शुक्ला व आकाश राजपूत।