फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all party meeting before vidhanmandal session in lucknow.

विधानमंडल सत्र: योगी बोले- हम हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष ने की घेराबंदी की तैयारी

Mon, 04 Feb 2019 09:36 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Feb 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
all party meeting before vidhanmandal session in lucknow.
सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है। सरकार का प्रयास है कि सदन की बैठकें नियमित और अधिक से अधिक दिन तक चलें। मुख्यमंत्री सोमवार को विधानभवन में सर्वदलीय बैठक में बोल रहे थे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने सदन के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तार्किक, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण संवाद से जनसमस्याओं का सार्थक समाधान किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने सदन के संचालन में सत्ता पक्ष की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। कहा कि सदन की कार्यवाही बाधित करने से नहीं, बल्कि प्रभावी और तर्कसंगत चर्चा से किसी समस्या का समाधान निकलता है। सदन की कार्यवाही के दौरान अधिक से अधिक सदस्यों को अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए।
विज्ञापन


स्वस्थ लोकतंत्र में विपक्ष की जिम्मेदारी है कि वह सदन चलाने में सकारात्मक सहयोग करे। सदन को सुचारु ढंग से संचालित करने में सभी दल सहयोग करेंगे तो जनता में अच्छा संदेश जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पक्ष-विपक्ष के सहयोग से ही सदन को सुचारु ढंग से चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सपा विधानमंडल दल के उपनेता इकबाल महमूद, बसपा के लालजी वर्मा, कांग्रेस के अजय कुमार ‘लल्लू’ तथा अपना दल के नील रतन सिंह पटेल ‘नीलू’ ने अपने-अपने दलों की ओर से सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

किसानों व कानून व्यवस्था के मुद्दे प्रमुखता से उठाएगी सपा

सपा विधानमंडल दल की पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में जनहित के मुद्दों को दोनों सदनों में प्रमुखता से उठाने का फैसला लिया गया। किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन के बजाय 14 महीने में भी नहीं होने, आलू किसानों की बदहाली, धान खरीद में बिचौलियों की सक्रियता जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता का भरोसा उठ गया है। छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर, व्यापारी हर वर्ग परेशान है।

बसपा-रालोद से गठबंधन का स्वागत
विधानमंडल दल की बैठक में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने प्रस्ताव पेश कर बसपा व राष्ट्रीय लोकदल से गठबंधन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्वागत एवं समर्थन किया। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष के सभी फैसलों पर अमल करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

सीबीआई के राजनीतिकरण का विरोध
विधानमंडल दल की बैठक में रखे गए एक अन्य प्रस्ताव में भाजपा सरकार की अलोकतांत्रिक गतिविधियों पर विरोध जताया गया। बैठक में भाजपा सरकार द्वारा सीबीआई का राजनीतिक इस्तेमाल करने, विपक्ष के प्रति बदले की भावना से कार्रवाई करने और संविधान की मंशा के विपरीत अलोकतांत्रिक आचरण करने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed