{"_id":"661572b68dfd9ffde709d87d","slug":"all-india-dalit-muslim-morcha-supports-to-congress-in-uttar-pradesh-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में ऑल इंडिया दलित मुस्लिम मोर्चा ने कांग्रेस को समर्थन की घोषणा की, समर्थन पत्र सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में ऑल इंडिया दलित मुस्लिम मोर्चा ने कांग्रेस को समर्थन की घोषणा की, समर्थन पत्र सौंपा
Tue, 09 Apr 2024 10:24 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 09 Apr 2024 10:24 PM IST
सार
यूपी में ऑल इंडिया दलित मुस्लिम मोर्चा ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की है और अपना समर्थन पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को सौंपा।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ऑल इंडिया दलित मुस्लिम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलाहुद्दीन ‘शीबू’ ने कांग्रेस पार्टी व इंडिया गठबंधन को लोकसभा चुनाव में समर्थन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सलाहुद्दीन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के जोनल चेयरमैन तारिक सिद्दीकी की उपस्थिति में अपना समर्थन पत्र दिया।
विज्ञापन
अजय राय ने कहा कि भाजपा के दस सालों के अन्याय काल से पूरी जनता त्रस्त है। सभी को विश्वास है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में जनप्रिय सरकार का गठन होगा। वहीं सलाहुद्दीन ने कहा कि इस समय देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं। लोकसभा का चुनाव यह तय करेगा कि देश संविधान से चलेगा या फासीवाद से।
विज्ञापन