फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all departments of lucknow university will create YouTube channel

लखनऊ यूनिवर्सिटी के सभी विभाग बनाएंगे यू-ट्यूब चैनल, वीसी ने दिए निर्देश

Sat, 18 Jan 2020 02:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 Jan 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
all departments of lucknow university will create YouTube channel
लखनऊ यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ के कार्यक्रम में वीसी का स्वागत करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ विश्वविद्यालय के सभी विभागों को अपना-अपना यू-ट्यूब चैनल बनाना होगा। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय कार्यभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को सामूहिक रूप से सभी शिक्षकों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने हर विभाग को अपना यू-ट्यूब चैनल बनाकर लविवि को एक ब्रांड के रूप में स्थापित करने को कहा।

विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लविवि कई मामलों में अन्य संस्थानों से बहुत आगे है। सभी मिलकर काम करेंगे तो स्वर्णिम इतिहास की तरह यहां का भविष्य भी शानदार होगा।
विज्ञापन


प्रो. राय ने कहा कि इस विश्वविद्यालय में शानदार शिक्षक हैं। शोध, पुरस्कार और प्रकाशन के मामले में भी उनका जवाब नहीं है। इस विश्वविद्यालय में सभी विशेषताएं हैं, जो इसे विश्व स्तर पर पहुंचा सकें। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि केवल क्लास में पढ़ाकर ही यह काम नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उन्हें शोध और प्रोजेक्ट पर काम करना होगा। विश्वविद्यालय को ब्रांड बनाना है तो फिर सभी विभाग अपना यू-ट्यूब चैनल बनाएं। इस तरह से विश्वविद्यालय ब्रांड बनेगा। 26 जनवरी को परिसर में 2600 पौधों के साथ ही सहयुक्त कॉलेजों में 26 हजार पौधे रोपे जाएंगे। इस मौके पर विश्वविद्यालय के सभी संकायों के अध्यक्ष, लूटा अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन तथा महामंत्री डॉ. विनीत वर्मा उपस्थित रहे।

शिक्षक बनें मेंटर, गोद लें एक विद्यार्थी

all departments of lucknow university will create YouTube channel
लखनऊ यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
कुलपति ने शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे विद्यार्थियों के अभिभावक बनें। विभागाध्यक्ष एक सप्ताह में हर विद्यार्थी के लिए उसके मेंटर शिक्षक की सूची तैयार कर लें। इसके साथ ही हर शिक्षक एक-एक विद्यार्थी को गोद लें और उनकी पढ़ाई का खर्च उठाएं।

शिक्षक अपने बुजुर्गों के नाम पर स्कॉलरशिप भी शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों के साथ उनकी बातचीत सिर्फ कक्षा तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए। प्रतिदिन एक घंटे का समय वे सिर्फ विद्यार्थियों से मिलने के लिए रखें। इससे विवि का माहौल बेहतर होगा।
 

लखनऊ यूनिवर्सिटी में कराएंगे विज्ञान कांग्रेस

all departments of lucknow university will create YouTube channel
कुलपति प्रो. आलोक कुमार - फोटो : अमर उजाला

प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा कि उनकी मंशा लविवि में विज्ञान कांग्रेस आयोजित करने की है। विज्ञान कांग्रेस का हर साल आयोजन होता है। इसका उद्घाटन हमेशा प्रधानमंत्री के हाथों होता है। लविवि के लिए गर्व की बात होगी कि इसका आयोजन यहां हो सके।

कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने कहा कि यहां पर कई बार नकारात्मक बातें सामने आती हैं। शिक्षकों को चाहिए कि वे आपसी विवाद छोड़कर आगे बढ़ें। कुलपति ने यह भी कहा कि शिक्षकों को उनको देय सभी सुविधाएं न मिलना अपराध है। इसलिए उनको सभी अधिकार तथा सुविधाएं मिलनी चाहिए।

विभागाध्यक्ष यह प्रयास करें कि शिक्षकों को विषय विशेषज्ञ के तौर पर बुलाने के बजाय संविदा पर नियुक्ति करें। इससे शिक्षक खुद को ज्यादा    सुरक्षित महसूस करेंगे। इसका सीधा असर शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ेगा। नियमित शिक्षकों से उन्होंने यूडीआरसी पोर्टल पर लॉगइन करने के लिए भी कहा। इसके साथ ही विवि की ओर से शिक्षकों के लिए ज्यादातर सुविधाएं ऑनलाइन करने की बात भी कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed