फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all cases on azam khan is according to law says cm yogi adityanath

आजम पर सभी केस कानून के हिसाब से, लूट-खसोट करने वाले अब डर रहे : सीएम योगी

Wed, 18 Sep 2019 05:30 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 18 Sep 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
all cases on azam khan is according to law says cm yogi adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अमर उजाला से विशेष बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमें, प्रियंका गांधी वाड्रा की यूपी में सक्रियता सहित सपा-बसपा से जुड़े सवालों पर  खुलकर बात की।

विज्ञापन

आरोप है कि आजम पर कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है?
सरकार की तरफ से आजम पर राजनीतिक मुकदमे नहीं कराए गए हैं। सभी मुकदमे कानून के हिसाब से हुए हैं। कानून सम्मत कार्रवाई भी होगी। सत्ता में रहते हुए जिन लोगों ने लूट-खसोट किया, सत्ता का दुरुपयोग करके संपत्ति बनाई, वे अब डर रहे हें। जो भी कार्रवाई व कार्य हो रहे हैं वे नियमानुसार व विधि सम्मत हैं।
विज्ञापन


प्रियंका की सक्रियता को आप चुनौती मानते हैं क्या?
प्रियंका की सक्रियता पिछले लोकसभा चुनाव में भी थी। नतीजा क्या रहा? अब जनता समझदार हो चुकी है।

ये भी पढ़ें : डिफेंस कॉरिडोर में 25 हजार करोड़ का होगा निवेश, दो लाख लोगों को मिलेगा रोजगार : योगी
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा-बसपा का आरोप है कि विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ईडी, आईबी, पुलिस का दुरुपयोग किया जा रहा है?
जिन लोगों ने सत्ता को लूट-खसोट का जरिया बना लिया था, सत्ता का भरपूर दुरुपयोग किया, वे ही इन संस्थाओं के दुरुपयोग के आरोप लगा रहे हैं। सपा-बसपा के शासन में कोई भी कार्य नियमानुसार नहीं हुआ। उनके सभी आरोप तथ्यहीन और निराधार हैं। जो भी कार्रवाई हो रही है, विधिसम्मत है। हमने किसी के खिलाफ बदले की भावना से काम नहीं किया है।

कुछ अफसर अब भी आपकी लय ताल पर काम नहीं कर पा रहे हैं, उनकी सुस्ती को कैसे रफ्तार देंगे?

अफसरों की दक्षता में सुधार करना सतत प्रक्रिया है। इसी के लिए काउंसलिंग और ट्रेनिंग दिलाई जा रही है। ढाई साल में स्थितियां बदली हैं। सरकार ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वे टीम की हैं। मंत्रिमंडल के सहयोगियों और ब्यूरोक्रेसी की मदद से काम हुआ है।

सर्वाधिक एक्सपोर्ट वाला राज्य बना यूपी
मैं पहले मुरादाबाद गया था तो निराशा हताशा थी। पिछले दिनों गया तो स्थितियां बदल गई हैं। एक्सपोर्ट सब्सिडी का लाभ मिल रहा है। एक वर्ष में मुरादाबाद ने 6 हजार करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट किया है। देश से कालीन का कुल एक्सपोर्ट 8 हजार करोड़ रुपये है। इसमें से 4 हजार करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट भदोही से होता है।

किसानों की आमदनी बढ़ाएंगे

किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए फसलों की उत्पादन लागत घटाने और समर्थन मूल्य पर खरीद पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सरकार ने धान और गेहूं की रिकॉर्ड खरीद की है। बंद चीनी मिल चलवाने की पहल की है। सहकारी क्षेत्र के पुराने चीनी मिलों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। पहली बार गन्ने के जूस से सीधे एथेनॉल बनाने की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed