फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   All borders including India and Nepal sealed

Lucknow News: भारत नेपाल सहित सभी सीमाएं सील

Sat, 25 May 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 25 May 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
All borders including India and Nepal sealed
आने-जाने वालों की हो रही सघन तलाशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जिले में शनिवार को लोकसभा चुनाव में किसी प्रकार की खलल न पैदा हो इसके लिए इंडो नेपाल सीमा सहित जिले को पड़ोसी जिलों से जोड़ने वाली सभी सीमाएं शुक्रवार सुबह से सील कर दी गई हैं। जो मतदान संपन्न हो जाने के बाद पूर्वत खोली जाएंगी। सीमा पार आने-जाने वाले लोगों व वाहनों की सघन तलाशी कराई जा रही है। साथ ही उसकी वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

जमुनहा व सिरसिया विकास क्षेत्र में करीब 65 किलोमीटर जिले की सीमा पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से जुड़ी हुई है। साथ ही सिरसिया व इकौना थाना क्षेत्र में जिले की सीमा बलरामपुर को जोड़ती है। वहीं इकौना क्षेत्र में कुछ सीमाएं गोंडा व बहराइच जिले को जोड़ती हैं। जबकि गिलौला, सोनवा व मल्हीपुर थाना क्षेत्र की सीमाएं बहराइच से जुड़ी हैं। चुनाव के दौरान कोई राष्ट्र विरोधी तत्व, अपराधी व समाज विरोधी लोग चुनाव के दौरान कोई खलल न डाल सकें। इसके लिए सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। जमुनहा के ककरदरी, श्रीनगर, बैराज, घोलिया, संतलिया व सिरसिया के ताल बघौड़ा, राजपुर, चिल्हरिया, सोनपथरी, आदि क्षेत्रों में सशस्त्र सीमा बल व स्थानीय पुलिस ने बैरियर लगाकर सीमा पार आवागमन रोक दिया है। सीमा पार आने जाने वाले राहगीरों, साइकिल व बाइक सवारों सहित अन्य वाहनों की सघन तलाशी कराई जा रही है। इस दौरान उसकी वीडियोग्राफी भी की जा रही है। ताकि पारदर्शिता बनी रहे। हालांकि मुख्य मार्गों पर पड़ोसी जिले में जाने वाले वाहनों को जांच के बाद आगे जाने दिया जा रहा है। लेकिन नेपाल आने जाने वाले पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed