{"_id":"a85724fda25b7b8e48c194077223096f","slug":"all-about-upp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचाही तैनाती के लिए हो रही कदमताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचाही तैनाती के लिए हो रही कदमताल
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 19 Aug 2013 03:33 PM IST
विज्ञापन
बिल्ली के भाग्य से छींका टूटा तो अरसे से लटकी विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक हो गई और कई अफसर आईजी से एडीजी बन गए।
विज्ञापन
साथ ही जो डीआईजी से आईजी बने थे, वह भी सक्रिय हो गए। कारण साफ है, आईजी की भी कुछ महत्वपूर्ण पोस्टिंग हैं, जिन्हें अफसर पाना चाहते हैं और एडीजी की भी। ऐसे में सभी ने अपना जोर आजमाना शुरू कर दिया है।
पिछले कुछ दिनों से ऐसे कई अधिकारियों की सक्रियता सचिवालय के गलियारों, पंचम तल और विक्रमादित्य मार्ग पर दिखाई देने लगी है।
आईजी से एडीजी बनने वालों में एक अफसर ऐसे हैं जिनकी खासी ऊंची पहुंच बताई जाती है, यह अफसर अपनी इसी पहुंच से आश्वस्त हैं कि उन्हें उनकी मनचाही तैनाती मिलेगी।
विज्ञापन
लेकिन उनके द्वारा खाली की जाने वाली पोस्ट के कई दावेदार हो गए हैं। इन्हीं दावेदारों की सत्ता के गलियारे में कदमताल तेज हो गई है।