फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about preparations for upcoming loksabha election

बंगलूरू के विशेषज्ञ जांचेंगे ईवीएम

Sat, 19 Oct 2013 09:30 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 19 Oct 2013 09:30 AM IST
विज्ञापन
all about preparations for upcoming loksabha election

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी जिला निर्वाचन इकाई ईवीएम की

विज्ञापन
फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) 21 अक्तूबर से शुरू कराएगी।

चुनाव आयोग के निर्देश पर बंगलूरू से विशेषज्ञों की टीम 20 अक्तूबर तक शहर पहुंचेगी। टीम विधानसभा चुनाव के बाद से स्ट्रांग रूम में बंद ईवीएम की जांच कर क्रियाशीलता परखेगी।

फैजाबाद रोड स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक परिसर में होने वाली एफएलसी के दौरान जिले में निर्धारित मतदान केंद्रों के आधार पर 7416 बैलेट यूनिट व 4803 कंट्रोल यूनिट मशीनों की तीन चरणों में जांच की जाएगी।

जिला प्रशासन कसौटी पर खरी न उतरने वाली ईवीएम को टेक्नीकल कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग से बदलने की सिफारिश करेगा।

कार्यवाहक एडीएम प्रशासन एसके सिंह यादव ने बताया कि जिले में लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम को नवंबर तक जांच के आधार पर दुरुस्त कराने के लिए ही सभी ईवीएम की एफएलसी हो रही है।

अभियान के दौरान बीते विधानसभा चुनाव के बाद से न्यायालय में लंबित एक वाद के कारण स्ट्रांग रूम में बंद 3200 से अधिक ईवीएम को भी एफएलसी में शामिल किया जाएगा।

सिटी मजिस्ट्रेट पीपी पाल ने बताया कि कोर्ट स्तर से स्ट्रांग रूम में बंद इन ईवीएम को रिलीज कराने का निर्देश प्राप्त कर लिया गया है। आयोग द्वारा ईवीएम की जांच के लिए बंगलूरू से बुलाई जाने वाली इंजीनियरों की टीम तीन चरणों में ईवीएम की एफएलसी पूरी करेगी।


जिला निर्वाचन आयोग से जुड़े सूत्र बताते हैं कि एफएलसी पूरी हो जाने के बाद मशीन में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ही नामांकन प्रक्रिया पूरी होने पर प्रत्याशियों के नाम व चुनाव चिह्न की फीडिंग करते समय ही ‘कोई भी पसंद नहीं’ का अतिरिक्त ऑप्शन जोड़ा जाएगा।

एडीएम प्रशासन ने बताया कि जिले में लोकसभा चुनाव के लिए प्रस्तावित मतदान बूथों के आधार पर 3237 ईवीएम की जरूरत पड़ेगी।

इसके साथ ही बीस फीसदी ईवीएम बैकअप में सुरक्षित रखी जाएंगी, ताकि किसी भी मतदान बूथ में ईवीएम के खराब होने की सूचना पर इसे बदला जा सके।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed