फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about mulayam singh yadav

सियासी हवा के पारखी मुलायम

Mon, 05 Aug 2013 10:27 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 05 Aug 2013 10:27 AM IST
विज्ञापन
all about mulayam singh yadav

मुलायम यूं ही नहीं सियासी हवा के पारखी माने जाते हैं। मंत्रिमंडल के तीसरे विस्तार के साथ शिवपाल को मिले महत्व व बढ़े कद की लोग वजहें तलाश रहे थे।

विज्ञापन


लोगों की समझ में नहीं आ रहा था कि शिवपाल को तवज्जो के पीछे कारण क्या है।

पर, दुर्गाशक्ति नागपाल मामले ने इन वजहों को खोलकर रख दिया। कहने को मुलायम पुत्र मुख्यमंत्री अखिलेश के तमाम चाचा हैं।

पर, जब नागपाल मामले में जब मुख्यमंत्री पर हमले होने लेगे तो एक चाचा साथ खड़े होने के बजाय गंगा किनारे यह गाना गाने लगे, ‘राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट।’
विज्ञापन


दूसरे चाचा भतीजे के फैसले पर सवाल उठाने लगे। काम आए सिर्फ चाचा शिवपाल।

उन्होंने न सिर्फ भतीजे मुख्यमंत्री के फैसले का समर्थन किया बल्कि मीडिया को ललकारते हुए यहां तक कह दिया, ‘जब हम खनन माफिया के सक्रिय होने की बात करते थे तब तो आप लोग कुछ लिखते नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हमारे ऊपर आरोप लगा रहे हैं। नागपाल का निलंबन वापस नहीं होगा।’ मुलायम ने शायद यह बात पहले से ही भांप ली थी कि मुसीबत में अपना ही काम आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed