फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about money

पहले जमकर खेले, अब सिर धुनि-धुनि पछिताहिं

Thu, 25 Jul 2013 03:39 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Jul 2013 03:39 PM IST
विज्ञापन
all about money

नौकरी की चली-चला की बेला में एक अफसर को खोदने और खाने की पहचान से जुड़े विभाग की मलाईदार कुर्सी मिली गई। वक्त कम था लिहाजा उन्होंने दिल खोलकर मातहतों को फेंटने शुरू कर दिए।

विज्ञापन


लिस्ट बनी नहीं प्रचार शुरू। फिर क्या था? कोई मनाने, कोई बचाने और कोई मनचाही जगह पाने के लिए जुट गया। वह इतना खुश हुए कि पहुंच और पकड़ के चक्कर में अपने मुखिया तक को भूल गए।
विज्ञापन


उन्हें गुमान था कि ‘सरकार’ तो अपने ही हैं सो मुखिया का क्या मतलब? मगर मुखिया उनसे तेज निकले। एक हाथ ककड़ी और नौ हाथ बिया...। सूचना ऊपर तक पहुंची।

फिर क्या था, सरकार ने पहले धंधे की थाह लगवाई। सच्चाई जानने की कोशिश की। खास की आंड़ में अकेले मलाई खाने का अंदाजा पक्का हुआ तो पैदल की राह दिखा दी। कुछ दिन बाद आराम वाली जगह पहुंचा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी वह बाकी के दो महीने का बढ़िया वक्त गुजारने के जुगाड़ में ही लगे थे कि भांडा ही फूट गया। उनके सारे फरमान रद्द। बड़ी मशक्कत के बाद फर्श से अर्श पर पहुंचे मातहत अचानक अर्श से फर्श पर पहुंच गए।

अब वे उनका चक्कर काट रहे हैं और साहब पीछा छुड़ा रहे हैं। उनके नजदीक से देखने वाले कह रहे हैं कि साहब चला-चली की बेला में सिर धुनि-धुनि पछता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed