{"_id":"9f572542198baa0ae10b3da45d578247","slug":"all-about-lucknow-mahotsava-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोत्सव में प्रवेश 'इमामबाड़े' से होगा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोत्सव में प्रवेश 'इमामबाड़े' से होगा!
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 11 Nov 2013 01:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोत्सव में इस बार लोग स्वतंत्रता संग्राम और शहर की वास्तुकला से भी रूबरू होंगे।
विज्ञापन
महोत्सव समिति ने महोत्सव स्थल के प्रवेश द्वारों को छोटे इमामबाड़े व चंदर नगर गेट की शक्ल देने का निर्णय लिया है।
इसके अलावा जल्द ही महोत्सव में लगाई जाने वाली विरासतों की प्रति कृतियां भी चयनित कर ली जाएंगी। 22 नवंबर से सजने वाले लखनऊ महोत्सव की तैयारियों का दौर तकरीबन अंतिम चरण में पहुंच गया है।
पढ़ें- छन्नूलाल की आवाज से होगा महोत्सव का आगाज
विज्ञापन
समिति सचिव आरएस यादव ने रविवार को बताया कि महोत्सव के उत्तरी गेट को छोटे इमामबाड़े की शक्ल दी जाएगी जबकि दक्षिणी द्वार को चंदर नगर गेट की शक्ल में तैयार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें- नाटक चयन करने में ये किसने किया ‘ढोंग’
चूंकि, इस बार की थीम ही ‘जश्न-ए-विरासत’ रखी गई है। इसलिए इन विरासतों को गेट के तौर पर चुना गया, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वतंत्रता संग्राम में अवध की महती भूमिका व नवाबी वास्तुकला से रूबरू कराना है।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के अंदर लगने वाली विरासतों की प्रति कृतियों का चयन करना अभी बाकी है, लेकिन जल्द ही इस पर निर्णय ले लिया जाएगा।