जल्द ही मिल जाएगी इन्हें सेलेरी
जल निगम में प्रदेश के करीब 22 हजार कर्मचारियों और 2000 पेंशनर के लिए खुशखबरी आई है।
उनका तीन महीने से फंसे वेतन और पांच महीने की रुकी पेंशन दिए जाने का आदेश प्रबंध निदेशक ने बृहस्पतिवार को कर दिया है। अगले एक दो दिन में कर्मचारियों और पेंशनर्स के खाते में धन आ जाएगा।
एमडी का दावा है कि, जुलाई माह तक का वेतन और पेंशन दी जाएगी। अगस्त माह का रुपया भी जल्द मिल जाएगा।
पिछले दिनों जल निगम डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ और जल निगम पेंशनर्स एसोसिएशन अपने रुके धन को लेकर आंदोलित था।
प्रदेश भर के 22 हजार कर्मचारियों, पेंशनरों को तीन महीने से पैसा नहीं मिला था।
एमडी एके मित्तल ने अमर उजाला को बताया कि, हमने जुलाई तक की पेंशन और वेतन कर्मचारियों को देने का आदेश दिया है। इससे उनको काफी राहत मिलेगी।
बहुत जल्द ही अगस्त माह की भी तनख्वाह दे दी जाएगी। एमडी के आदेश पर पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।