फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about lda

तबादला हुआ नहीं, मंत्री की सिफारिश पहले

Tue, 26 Nov 2013 09:44 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 26 Nov 2013 09:44 AM IST
विज्ञापन
all about lda

एलडीए के एक सहायक अभियंता अपने जोन में टिके रहें, इसको लिए एक

विज्ञापन
विधायक और राज्य मंत्री ने तीन बार लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को पत्र लिखा।

जबकि, अभी इस तरह की कोई भी सुगबुगाहट भी नहीं है। इससे पहले कई अभियंताओं को प्राधिकरण से बाहर का रास्ता दिखाया गया। इसके बाद अब स्थान परिवर्तन की भी तैयारी चल रही है।

ऐसे में अपने-अपने कमाऊ जोन में बने रहने के लिए अभियंताओं ने हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं।


हाल ही में लखनऊ विकास प्राधिकरण से दो अधिशासी अभियंताओं से सहित पांच अभियंताओं को कार्य मुक्त कर दिया गया है।

इनमें दो अधिशासी अभियंताओं और एक सहायक अभियंता का तबादला कार्य में ढिलाई की शिकायत पर किया गया है। हाल ही शासन ने एलडीए के पांच अभियंताओं का तबादला कर दिया था।

इसके बाद ये अभियंता तबादला रुकवाने के लिए जोड़-तोड़ में लगे थे। तबादला होने के बाद जिन अभियंताओं को एलडीए से कार्य मुक्त किया गया है, उनमें अधिशासी अभियंता सुबोध राय, पीसी पांडेय, सहायक अभियंता बसंत लाल, एके सिंह और अवर अभियंता एके सिंह शामिल हैं।

अब सहायक अभियंताओं और अवर अभियंताओं के बीच में यह डर बना हुआ है कि, बहुत जल्द ही उनको उनके इलाके से बेदखल किया जा सकता है। इसलिए मंत्री स्तर पर जोड़तोड़ जारी है।

जोन-10 के सहायक अभियंता संजय शुक्ला का यह मामला है। संजय जानकीपुरम का क्षेत्र देखते हैं। उनकी पैरोकारी में राज्य मंत्री उतर आए हैं। राज्य मंत्री ने प्राधिकरण के अधिकारियों को तीन पत्र लिख सिफारिश की।

और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed