चार पत्रकारों समेत 8 बने सूचना आयुक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग एक साल तक चली जद्दोजहद के बाद आखिरकार गुरुवार को राज्य सूचना आयोग
पत्रकार अरविंद सिंह बिष्ट, राजकेश्वर सिंह, स्वदेश कुमार व विजय शर्मा, वकील पारस नाथ गुप्ता, समाजसेवी हैदर अब्बास रिजवी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष हाफिज मो. उस्मान तथा मुख्यमंत्री के करीबी गजेंद्र यादव को सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है।
अरविंद सिंह बिष्ट सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के समधी हैं। वहीं, बसपा के कोटे से दो आयुक्तों की नियुक्ति की गई है।
सूचना आयुक्तों के आठ
रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए पिछले एक साल के दौरान दो बार विज्ञापन
निकाले गए।
पहली बार विज्ञापन के बाद छह सौ से ज्यादा आवेदन आए, लेकिन
सुप्रीम कोर्ट की ओर से गाइडलाइन जारी किए जाने के कारण चयन प्रक्रिया लटक
गई।
बाद में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार दोबारा विज्ञापन निकालकर
आवेदन मांगे गए। सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर सरकार और राजभवन के
बीच लंबी खींचतान भी चली।
इस मामले पर मुख्यमंत्री को कई बार राज्यपाल से
बातचीत करने राजभवन भी जाना पड़ा। पिछले सप्ताह चयन समिति की ओर से भेजी
सिफारिशों पर राजभवन ने आपत्तियां लगाते हुए सरकार से कुछ और जानकारियां
मांगी थीं।
सरकार ने आपत्तियों को दूर करके राजभवन को पत्रावली भेजी थी
जिसे राज्यपाल ने हरी झंडी दे दी।
इसके बाद गुरुवार देर शाम प्रशासनिक
सुधार विभाग के सचिव एसपी गोयल ने आठ सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के आदेश
जारी कर दिए। जल्द ही इन्हें शपथ ग्रहण कराई जाएगी जिसके बाद वे कार्यभार
संभाल लेंगे।