{"_id":"0935883f047a22eecc176966c438a6ab","slug":"all-about-ias-promotions-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब पूरी होगी यह चाहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब पूरी होगी यह चाहत
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 03 Dec 2013 10:34 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में सालों बाद पीसीएस से आईएएस बनने का मौका अफसरों को मिला।
विज्ञापन
ढलती उम्र में आईएएस बनने वालों की डीएम बनने की तमन्ना कुलांचें मारी रही है। ऐसे ही बापू भवन में बैठने वाले अधिकारी जब से आईएएस बने हैं तब से जिलों में जाने की बाट जोह रहे हैं।
चर्चा तो यहां तक है कि एक बार सूची में उनका नाम शामिल हो गया था। इसमें जिले की कमान दी जा रही थी, लेकिन ऐन वक्त पर नाम कट गया। तब से वे बहुत खिन्न चल रहे हैं।
विज्ञापन
हर आने-जाने वाले से यह चर्चा करते रहते हैं कि देखो कल के लड़के जिले की कमान पा रहे हैं और योग्य व अनुभवी अफसरों की ओर ध्यान ही नहीं दिया जा रहा।
नाराजगी का आलम यह है कि वे केवल ड्यूटी ही कर रहे हैं। समय से आते हैं और समय पूरा होते चलते बनते हैं।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)