{"_id":"21fc1c789a83f7243948f5cbb47c4a0f","slug":"all-about-health-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब को ऑर्डर मैं दूंगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब को ऑर्डर मैं दूंगा...
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 11 Sep 2013 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन में सेहत विभाग के कुछ कर्मचारियों की मौज है तो कुछ का दर्द कि विभाग और शासन में अफसर अब माथा टेकने नहीं आते।
विज्ञापन
असल में पहले विभाग में जिलों से आने वाले अफसर और कर्मचारी परिक्रमा कर माथा टेकते थे। अब मंत्रीजी सक्रिय क्या हुए, जिलों से आने वाले अफसर और कर्मचारी न तो शासन की परिक्रमा करते हैं और न ही प्रसाद चढ़ाने आते हैं।
कर्मचारियों का दर्द है कि प्रसाद नहीं मिल रहा है तो आशीर्वाद कैसे मिलेगा। लिहाजा कुछ को शिकायत है कि अफसर अब सीधे ऊपर ही चले जाते हैं और उन्हें न तो भाव मिलता है और न ही प्रसाद, लेकिन कुछ कर्मचारियों की मौज है।
विज्ञापन
जब ट्रांसफर और प्रमोशन के आदेश जारी होने होते हैं तो वे इन्हें दबाकर बैठ जाते हैं। कभी-कभार आदेश जारी करने में एक-दो दिन लग जाते हैं ताकि इसकी पहली सूचना संबंधित अफसर को दी जा सके और उन्हें इनाम मिले।
विज्ञापन
अगर अफसर का घर राजधानी में हो तो कर्मचारी सीधे कह देता है कि साहब को ऑर्डर की कॉपी मैं दूंगा।