फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about haz

...तो प्रतीक्षा सूची के हज आवेदक होंगे परेशान

Sun, 11 May 2014 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 May 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
all about haz

पहले हज कोटा कटने से परेशान राज्य हज कमेटी के अधिकारियों को

विज्ञापन
इस बार के 23668 कोटे को पूरा कराने की चिंता सताने लगी है।

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने पहले चरण की औपचारिकता व हज यात्रा खर्च की पहली किस्त 81 हजार रुपये जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई तय की है। लेकिन अब तक प्रदेश से 50 फीसदी चयनित हज आवेदकों ने अपनी औपचारिकता पूरी नहीं कराई है।


राज्य हज कमेटी के सामने अब संकट इस बात का है कि अगर अंतिम तिथि नहीं बढ़ी और चयनित आवेदकों ने औपचारिकता पूरी नहीं की तो प्रतीक्षा सूची के आवेदकों को मौका किस तरह देंगे।

सूत्रों का कहना है कि हज कमेटी ऑफ इंडिया की अंतिम तिथि बढ़ेगी। क्योंकि अभी यूपी ही नहीं अन्य प्रदेशों के आवेदकों ने भी पहले चरण की औपचारिकता पूरी नहीं की है।


राज्य हज कमेटी के हज अधिकारी तनवीर अहमद सिद्दीकी ने चयनित हज आवेदकों से जल्दी औपचारिकता पूरी करने की अपील की है।

उनका कहना है कि चयनित हज आवेदक अपने हज यात्रा खर्च की पहली किस्त 81 हजार रुपये बैंक में जमा कर पे इन स्लिप व पासपोर्ट की मूल प्रति राज्य हज कमेटी कार्यालय में जमा कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed