फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about education department in state

5000 बाबुओं की बढ़ेगी सेलेरी, बदलेगा पदनाम

Sun, 17 Nov 2013 12:57 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Sun, 17 Nov 2013 12:57 PM IST
विज्ञापन
all about education department in state

शिक्षा विभाग के बाबुओं की झोली भरने वाली है। इनका वेतनमान तो बढ़ेगा ही, इनका पदनाम भी बदला जाएगा।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार करते हुए वित्त विभाग को सहमति के लिए भेजा है।

नई व्यवस्था में जहां इनके वेतन में 1000 से 2000 रुपये का इजाफा होगा, वहीं अब ये लिपिक के स्थान पर कनिष्ठ सहायक व वरिष्ठ सहायक कहलाएंगे। प्रदेश में इनकी संख्या करीब 5000 हैं।


पढ़ें- धोखाः अखिलेश राज में नहीं हो पाई एक भी भर्ती

विज्ञापन


प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग का बहुत बड़ा दायरा है। बुनियादी शिक्षा देने की जिम्मेदारी इसी विभाग के पास है। बेसिक शिक्षा विभाग में वर्षों से लिपिकों की भर्तियां नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते मौजूदा स्टाफ से ही काम चलाना पड़ रहा है। मौजूदा स्टाफ का वेतनमान भी वर्षों से वही चला जा आ रहा है, जबकि रिजवी वेतन समिति के मुताबिक अन्य विभागों के कर्मचारियों का वेतनमान और पदनाम बदला जा चुका है।

पढ़ें- पुराने एडमिट कार्ड से ही होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

बेसिक शिक्षा निदेशालय ने इसके आधार पर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। शासन स्तर पर हुई बैठक में इस पर सहमति बन चुकी है।

वित्त विभाग से सहमति के लिए प्रस्ताव को भेजा गया है। वहां से सहमति के बाद कैबिनेट से मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी के बाद नई व्यवस्था के तहत शिक्षण कर्मचारियों को लाभ दिया जाने लगेगा।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed