{"_id":"a63fdb6136fe7d3de42ebd3f3de06adf","slug":"all-about-btc-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी में आवेदन का आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी में आवेदन का आज अंतिम मौका
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 04 Oct 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
बीटीसी में संशोधित आवेदन पत्र जमा करने का अंतिम मौका शुक्रवार को है।
विज्ञापन
अभ्यर्थी अब भी संशोधित आवेदन जमा नहीं कर पाए तो उन्हें शायद ही मौका मिले। इस बार 6,68,700 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन भरे हैं।
पढ़ें- बीटीसी: बढ़ी आवेदन की अंतिम तारीख, फिर लेट होगा सत्र
काफी संख्या में आवेदकों ने फार्म भरते समय गलतियां की थीं। ऐसे आवेदकों को 2 सितंबर तक फार्म संशोधित करते हुए संबंधित जिले के डायटों में जमा करना था।
यह भी पढ़ें- खता 25 हजार कैंडिडेट्स की, सजा भुगतेंगे 6 लाख
प्रदेश में 6,911 अभ्यर्थियों ने फार्म में संशोधन तो किया लेकिन डायट में जमा नहीं किए।
यह भी पढ़ें- 10 हजार शिक्षकों की बंपर भर्ती जल्द
विज्ञापन
एससीईआरटी ने अभ्यर्थियों को 21 सितंबर तक समय दिया तो 4,907 अभ्यर्थी फिर फार्म जमा नहीं कर पाए। ऐसे लोगों को शुक्रवार तक का अंतिम मौका दिया गया है।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां क्लिक करें...