BTC: विकल्प भरने को मिले दो दिन और
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटीसी प्रशिक्षण के लिए मेरिट में आने वालों को विकल्प भरने के लिए दो
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राचार्यों को इस संबंध में भेजे निर्देश में कहा है कि अब 21 फरवरी तक विकल्प लिए जाएंगे।
पहले बुधवार तक अंतिम मौका दिया गया था। एससीईआरटी ने 39,657 की मेरिट लिस्ट जारी की है, इसमें से 37,070 ने विकल्प भरे हैं और 2587 ने अभी विकल्प नहीं भरे।
डायटों को
बीटीसी की 39,700 सीटों पर प्रवेश देना है। डायटों में 10,450 और निजी
कॉलेजों में 29,250 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है।
इसके सापेक्ष 39,657
लोगों की मेरिट जारी की गई। एससीईआरटी ने मेरिट में आने वालों से 10 जिलों
का विकल्प भरने के लिए पहले 17 फरवरी तक का समय दिया था, लेकिन तकनीकी
खराबी के चलते यह समय-सीमा 19 फरवरी तक कर दी गई।
इसके बाद भी 37,070
छात्र-छात्राओं ने ही विकल्प भरे हैं। इसमें से 2587 ने विकल्प नहीं भरे।
इसलिए एससीईआरटी ने दो दिन का और मौका दिया है। इसके बाद विकल्प भरने वालों
को मौका नहीं दिया जाएगा।