खुशखबरी: बीटीसी में बढ़ेंगी 6000 से अधिक सीटें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटीसी कोर्स करने के लिए अगर 80 व 90 फीसदी अंक नहीं है तब भी चिंता की कोई बात नहीं है। अब इससे कम अंक वालों को भी बीटीसी कोर्स में प्रवेश का मौका मिलेगा।
क्योंकि इस साल बीटीसी में 6000 से अधिक सीटें बढ़ने वाली है। मौजूदा समय सूबे में बीटीसी की कुल 33,100 सीटें हैं। सूबे के परिषदीय स्कूलों में शिक्षक बनने की योग्यता स्नातक व बीटीसी है।
बीटीसी के बाद टीईटी पास करने वाले को प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक की नौकरी मिलने की गारंटी हो जाती है। इसलिए बीटीसी कोर्स में प्रशिक्षण लेने के लिए होड़ रहती है।
अब तो बीए, बीएससी व बीकॉम वाले ही नहीं प्रोफेशनल कोर्स वाले भी नौकरी पाने के लिए बीटीसी करना चाहते हैं। नतीजतन सीटें कम होने से प्रवेश के लिए मारामारी मचती है।
इसके अलावा अभी करीब सवा सौ निजी कॉलेजों को इसी साल और संबद्धता मिलने की संभावना है। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने राज्य स्तर समिति से शीघ्र बैठक कर संबद्धता संबंधी प्रकरण को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया है।
नए कॉलेजों को संबद्धता संबंधी मामला निस्तारित होने के बाद करीब 6000 सीटें और बढ़ने का अनुमान है।