फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about bagpat

हर जगह चर्चा बागपत की

Mon, 14 Apr 2014 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 Apr 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
all about bagpat

यूं

विज्ञापन
तो वेस्ट यूपी की सभी दस संसदीय सीटों पर बढ़ा मतदान बदलाव का संकेत दे रहा है लेकिन सर्वाधिक चर्चा में बागपत सीट है।

यहां जीत-हार को लेकर अटकलों का बाजार खूब गरमाया हुआ है। भाजपाई दावा कर रहे हैं कि इस बार इतिहास बदलने जा रहा है।

भाजपा प्रत्याशी और मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर डॉ. सत्यपाल सिंह पर छपरौली क्षेत्र के एक गांव में रालोद समर्थकों के हमले को भाजपाई उनकी बौखलाहट का नतीजा बता रहे हैं।

इसके विपरीत रालोद समर्थक हैं कि मतदान के रुझान से अजित सिंह की जीत में कोई संदेह मानने को तैयार नहीं हैं। छपरौली में तो वे इकतरफा मतदान का दावा कर रहे हैं।

यह सीट इतनी हॉट हो गई है कि पश्चिमी यूपी के दूसरे जिलों के लोग भी बागपत, मेरठ में फोन कर अजित का हाल पूछ रहे हैं।

अखबारनवीस बढ़े मतदान का आकलन करने में जुटे हैं। देखना है, ऊंट किस करवट बैठता है, कमल खिलता है या हैंडपंप से पानी की धार बहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed