{"_id":"b2a27352b68caf9ea1597fd54e829fee","slug":"all-about-auto-fare","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन आयुक्त से ऑटो किराया बढ़ाने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन आयुक्त से ऑटो किराया बढ़ाने की मांग
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 07 Aug 2013 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर महासंघ ने मंगलवार को परिवहन आयुक्त रजनीश गुप्ता से मुलाकात करके ऑटो किराया बढ़ाने के लिए एक पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
महासंघ के अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने बताया कि पत्र में सीएनजी आटो रिक्शा का किराए बढ़ाने संबंधी कारणों का उल्लेख किया गया है। उन्होंने बताया कि राजधानी में वर्ष 2005 के बाद किराए में बढ़ोत्तरी का मामला लंबित है।
विज्ञापन
लखनऊ में ऑटो रिक्शा का किराया पहले एक किमी का 5.45 रुपए था। जबकि दिल्ली शहर में पहले दो किमी तक 25 रुपए व मुंबई में ऑटो रिक्शा का किराया डेढ़ किमी के लिए 15 रुपए है।
विज्ञापन
ऐसे में ऑटो रिक्शा महासंघ ने चार रुपए प्रति किमी किराए बढ़ाए जाने का प्रस्ताव पेश किया है।
एजेंडे पर जल्द होने वाली राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में पेश किया जाएगा। जिस पर किराए बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव पर निर्णय लिए जाएगा।