फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Alia of the city increased her pride on the international stage

Lucknow News: शहर की आलिया ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया मान

Fri, 15 May 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Alia of the city increased her pride on the international stage
आलिया फातिमा रिजवी
मनीषा गोस्वामी
विज्ञापन

शहर की बेटी आलिया फातिमा रिजवी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश का मान बढ़ाया है। इमामबाड़ा स्थित शीश महल क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय आलिया का चयन नेशनल जियोग्राफिक की ओर से दिए जाने वाले सिग्निफिकेंट अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए हुआ है। उन्हें यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण पर आधारित वैश्विक प्रतियोगिता स्लिंगशॉट चैलेंज में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाएगा।
उन्हें अक्तूबर में अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा। आलिया को पुरस्कार के साथ 1,000 अमेरिकी डॉलर की धनराशि भी मिलेगी। आलिया कक्षा नौ की लामार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज की छात्रा हैं। उनकी मां हिना जहीर ने इसे गर्व का क्षण बताया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। इससे पहले भी आलिया फातिमा वर्ष 2024 में बैंक स्पलैश प्रतियोगिता में नेशनल रनर-अप रह चुकी हैं, जिसमें उन्हें 50 हजार रुपये का पुरस्कार मिला था।
विज्ञापन

सांस्कृतिक दृष्टि से पर्यावरण संरक्षण पर आधारित वीडियो के लिए हुआ चयन

आलिया ने अपने प्रोजेक्ट द पपेट टीचेस द प्लैनेट में लखनऊ की पारंपरिक कठपुतली कला और पर्यावरण संरक्षण को अनूठे तरीके से जोड़ा। उन्होंने दिखाया कि किस प्रकार टेलरिंग में बचने वाले कपड़ों की कतरनों का उपयोग कर कठपुतलियां बनाई जा सकती हैं और बच्चों को पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति जागरूक किया जा सकता है। आलिया ने बताया कि वह अक्सर देखती थीं कि कपड़ों की बेकार कतरनों को इधर-उधर फेंक दिया जाता है, जिससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। इसी समस्या के समाधान और विलुप्त होती कठपुतली कला को बचाने के उद्देश्य से उन्होंने यह प्रोजेक्ट तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


104 देशों के प्रतिभागियों ने लिया था भाग

प्रतियोगिता में 104 देशों के 5,900 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 13 से 18 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान पर आधारित एक मिनट के वीडियो प्रस्तुत किए थे। इनमें चुनिंदा प्रविष्टियों को ही पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। परिणामों की घोषणा 12 मई को की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed