फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   alert of swine flu in lucknow hospitals

स्वाइन फ्लू से युवती की मौत, अस्पतालों में जारी हुआ अलर्ट

Wed, 20 Jan 2016 04:31 PM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
alert of swine flu in lucknow hospitals

स्वाइन फ्लू (एच1एन1) वायरस फिर जानलेवा हो चला है। राजधानी में स्वाइन फ्लू से केजीएमयू में इस सीजन की पहली मौत रिपोर्ट हुई है। अंबेडकरनगर की युवती की मौत हालांकि 12 जनवरी को ही हो गई थी लेकिन स्वास्थ्य महकमा पुष्टि के बावजूद मामला दबाए रहा।

विज्ञापन


युवती का भाई भी स्वाइन फ्लू की चपेट में है। उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों और मौसम के बदलते मिजाज से वायरस के फैलने की आशंका को देखते हुए केजीएमयू व सरकारी अस्पतालों को अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर के युवती लखनऊ में अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। परिवारीजनों ने बताया कि अचानक उसकी तबीयत खराब हुई तो केजीएमयू ओपीडी पहुंचे। जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्‍थ्य महकमा आंकडे छिपाने में जुटा

alert of swine flu in lucknow hospitals

युवती की मौत होने के बावजूद स्वास्थ्य महकमा आंकड़ा छिपाने में जुट गया। सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव का कहना है कि स्वाइन फ्लू से मरीज की मौत की उन्हें जानकारी नहीं है। वहीं, युवती की मौत के दो दिन बाद उसके भाई की भी तबीयत बिगड़ गई। जांच में उसे भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

मानस एन्क्लेव की रहने वाली 40 वर्षीय महिला को इंदिरानगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 15 जनवरी को पीजीआई से जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे भी वायरस की पुष्टि हुई। पुष्टि के बाद महिला को वेंटिलेटर पर भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि जिस भी व्यक्ति में वायरस की पुष्टि होती है और जांच केंद्र से इसकी सूचना मिलती है तो वो बाहर निकलने के बजाय तुरंत आइसोलेट हो जाएं जिससे वायरस को फैलने से रोका जा सके। टेमीफ्लू दवा मरीज के घर पर रैपिड टीम पहुंचाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed