{"_id":"5ba5b7c6867a557ff0707240","slug":"alert-of-heavy-rainfall-in-western-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंडी हवा संग बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, पश्चिमी यूपी में भारी बरसात की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंडी हवा संग बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, पश्चिमी यूपी में भारी बरसात की चेतावनी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 22 Sep 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की राजधानी लखनऊ समेत आसपास के जिलों में हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। लगभग दस दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को ठंडी हवा संग बारिश ने काफी राहत दी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उप्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र और ओडिशा के तट पर आए तूफान के चलते प्रदेश में भी मौसमी गतिविधियां तेजी पर आई हैं। प्रदेश के अन्य कई इलाकों में अगले 3-4 दिनों के दौरान कई स्थानों पर रुक-रुक कर धीमी व मध्यम बारिश के आसार हैं।
शुक्रवार सुबह से मौसम में आए बदलाव का असर शनिवार को भी जारी रहा। प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी व बारिश हुई। गोरखपुर, वाराणसी, बहराइच, इलाहाबाद, झांसी, बस्ती, उरई समेत कई इलाकों में शुक्रवार को दो से 24 मिमी. तक बारिश दर्ज की गई। वहीं, शनिवार सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी और रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया।