{"_id":"5bac5270867a55019f2c94ce","slug":"alert-in-western-uttar-pradesh-after-the-threatening-of-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन मास्टर को पत्र भेजकर सहारनपुर रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी, पश्चिमी यूपी में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन मास्टर को पत्र भेजकर सहारनपुर रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी, पश्चिमी यूपी में अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में रेलवे स्टेशन और शाकंभरी देवी मंदिर को उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस ने पश्चिमी यूपी के लिए अलर्ट जारी किया है। हालांकि, शुरुआती जांच में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को भेजे गए पत्र को फर्जी बताया जा रहा है। इसके बावजूद एहतियातन पुलिस ने अलर्ट जारी किया है।
एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार ने बताया कि स्टेशन मास्टर को एक पत्र मिला था, इसमें पंजाब, हरियाणा के साथ ही यूपी के सहारनपुर में 20 अक्तूबर व 10 नवंबर को रेलवे स्टेशन व धार्मिक स्थलों पर हमला करने की धमकी दी गई थी।
पत्र लिखने वाले ने खुद को आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का एरिया कमांडर अंबु बुखारी बताया था। इसमें यूपी के सहारनपुर के दो स्थानों को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। इसके बाद पश्चिमी यूपी में पुलिस को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, जिस पेपर पर यह पत्र लिखा गया है उस पर भारतीय रेलवे का वाटर मार्क है। ऐसे में इसे किसी कर्मचारी की शरारत के तौर पर भी देखा जा रहा है।