फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Alert in UP regarding monkeypox health department will issue guidelines on Monday

Monkeypox Alert: मंकीपॉक्स को लेकर यूपी में अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग आज जारी करेगा गाइडलाइन

Mon, 18 Jul 2022 06:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 18 Jul 2022 06:50 AM IST
सार

बीते दिनों केरल में भी मंकीपॉक्स का मरीज मिलने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सतर्कता के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश में मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Alert in UP regarding monkeypox health department will issue guidelines on Monday
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

प्रदेश में मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सीमावर्ती जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशालय इस संबंध में सोमवार को गाइडलाइन भी जारी करेगा। करीब चार माह से दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मरीज मिल रहे हैं।

विज्ञापन


बीते दिनों केरल में भी मंकीपॉक्स का मरीज मिलने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सतर्कता के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमओ को लक्षण वाले मरीजों की जानकारी देने और सैंपल कलेक्शन की तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी विदेश यात्रा से कोई लौटा हो उसे अन्य लोगों से अलग रहने के लिए कहा जाए। यदि विदेश से लौटने वालों में लक्षण हैं तो उसकी तत्काल जांच कराई जाए। यदि विदेश यात्रा से लौटने वाला व्यक्ति मंकीपॉक्स संक्रमित किसी मरीज के संपर्क में आया है और उसमें लक्षण हैं तो उसे तत्काल आइसोलेट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मंकीपॉक्स प्रभावित देशों से लौटने वालों की 21 दिन तक निगरानी भी करने को कहा गया है। जिला अस्पतालों के साथ सभी सीएचसी में भी सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। आशा एवं एएनएम कार्यकर्ता को भी लक्षण की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सर्विलांस अधिकारी डॉ. विकाशेंदु अग्रवाल ने बताया कि गाइडलाइन तैयार कर ली गई है। जल्द ही इसे जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार के साथ शरीर पर पड़ जाते हैं चकत्ते
लोहिया संस्थान के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि मंकीपॉक्स संक्रमित व्यक्ति को बुखार के साथ शरीर पर चकत्ते पड़ जाते हैं। यह वायरस कटी-फटी त्वचा, सांस नली या म्यूकोसा (आंख, नाक या मुंह) से शरीर में प्रवेश करता है। यह जानवरों से मानव में अथवा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। अब ज्यादातर लोग मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में यहां मंकीपॉक्स अधिक प्रभावी होने की उम्मीद नहीं है। फिर भी हर स्तर पर सावधानी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed