फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Alert in UP after terrorist arrested in Delhi all SSP and security agencies of Uttar Pradesh on high alert

दिल्ली में आतंकी गिरफ्तार: यूपी में अलर्ट, नेपाल बॉर्डर पर खोजी कुत्तों संग चेकिंग, बलरामपुर का बढ़या भैंसाही गांव सील

Sat, 22 Aug 2020 12:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 22 Aug 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
Alert in UP after terrorist arrested in Delhi all SSP and security agencies of Uttar Pradesh on high alert
यूपी में अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश को नाकाम कर दिया गया है। दिल्ली में आईएसआईएस के आतंकी को आईईडी के साथ गिरफ्तार किया गया है। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगीं हैं। इसे ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


वहीं नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में पकड़े गए आतंकी का नाम अबू युसूफ बताया जा रहा है, जिसका संबंध बलरामपुर से होने की बात भी सामने आ रही है। आतंकी की सूचना पर बलरामपुर से सटे नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी की टीम खोजी कुत्तों के साथ वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही है।
विज्ञापन


वहीं, इसको लेकर बलरामपुर के उतरौला कोतवाली के बढ़या भैंसाही गांव में कई थानों की पुलिस पहुंची है। गांव को सील कर दिया गया है। किसी को भी बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई है। गांव छावनी में तब्दील हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस और एटीएस की टीम बढ़या भैंसाही गांव में मुस्तकीम के घर पहुंची। मुस्तकीम कल मामा को देखने के लिए लखनऊ गया था। परिजनों का कहना है कि लखनऊ पहुंचने पर उसने घर फोन करके बताया कि मैं लखनऊ मामा को देखने आया हूं। 

उसके बाद से उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। परिजन लखनऊ निवासी मामा का नाम और पता नहीं बता रहे हैं। मुस्तकीम की हाशिम पारा बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान है। पुलिस ने मीडियाकर्मियों को गांव में जाने से रोक दिया है। 

सब कुछ बड़े ही गोपनीय ढंग से किया जा रहा है। कोई भी पुलिस अधिकारी अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। मुस्तकीम के परिजन आज उतरौला कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे।

उत्तर प्रदेश एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि डीजीपी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सभी एसएसपी और सुरक्षा एजेंसियों को दिल्ली पुलिस द्वारा आतंकी पकड़े जाने के बाद हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने सभी पुलिस अधिकारियों को मामले में सभी जरुरी कदम उठाने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

दिल्ली में आतंकी गिरफ्तार: यूपी में अलर्ट, नेपाल बॉर्डर पर खोजी कुत्तों संग चेकिंग, बलरामपुर का बढ़या



जानकारी के अनुसार, कल रात करीब 11.12 बजे दिल्ली पुलिस आर्मी स्कूल के पास बाइक पर सवार आतंकवादियों का पीछा कर रही थी। मोटर साइकिल पर सवार शख्स ने पहले पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की फिर जवाब में पुलिस ने भी पांच राउंड से ज्यादा फायर किए। आखिरकार शख्स को दबोच लिया गया। इस शख्स का नाम मोहम्मद युसूफ बताया गया है। इसके दो साथी फरार बताए जा रहे हैं।

राजधानी दिल्ली पहले से ही अलर्ट पर है। खुफिया एजेंसियों को पाकिस्तान से तीन आतंकवादियों के भारत की सीमा के अंदर घुसने की जानकारी मिली थी। ये आतंकी किसी वीआईपी को अपना निशाना बनाना चाहते हैं और कोई बड़ा विस्फोट भी करना चाहते हैं।

बताया जा रहा है राजधानी में इस आतंकवादी के निशाने पर कोई नामी हस्ती थी। हालांकि उस नामी शख्स का नाम अभी पता नहीं चला है। पुलिस आतंकवादी से पूछताछ कर रही है। ये पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि उसके और साथी दिल्ली में कहां मौजूद हैं। आतंकी के पास से दो प्रेशर कूकर आईईडी, हथियार और साथ ही कुछ अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के दिल्ली पुलिस उपायुक्त (DCP) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने जानकारी दी है कि, बीती रात धौला कुआं के पास मुठभेड़ के बाद आईईडी के साथ एक आईएसआईएस आतंकी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed